search

हरियाणा के भिवानी में खौफनाक हादसा, पत्नी को बस स्टैंड छोड़ने आए पूर्व सैनिक को कार ने मारी टक्कर; हालत गंभीर

deltin33 1 hour(s) ago views 78
  

चरखी गांव के अड्डे पर हुआ हादसा (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। जिले के गांव चरखी बस अड्डे पर सोमवार को अपनी पत्नी को बस में बैठाने आए पूर्व सैनिक को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

चोटें अधिक होने के कारण उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। घायल ने पुलिस को शिकायत देकर कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में चरखी निवासी रिटायर्ड फौजी मुकेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी फतेहाबाद में बतौर पीजीटी कार्यरत है। वह सोमवार सुबह अपनी पत्नी को बस में बैठाने के लिए गांव के बस अड्डे पर आया था और वे बस का इंतजार कर रहे थे।

उसी दौरान भिवानी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार दादरी की ओर से आई और उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क से दूर जा गिरा और चोटें लगी। वहीं, उसी दौरान कार चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस रोहतक पीजीआई पहुंची और घायल के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476106