search

कासगंज में पांच साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली घर में मासूम; आरोपित दिव्यांग व्यक्ति गिरफ्तार

deltin33 1 hour(s) ago views 767
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, कासगंज। कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में सोमवार की शाम करीब पांच बजे दिव्यांग दरिंदे ने घर में मौजूद पांच साल की बालिका के साथ दरिंदगी कर दी। करीब छह बजे मां अपने काम से लौटी, पुत्री को खून से लथपथ पाया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका काे चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
नगर के एक मोहल्ले में दिव्यांग आरोपित ने दिया घटना को अंजाम, गिरफ्तार

घटना सोमवार की शाम करीब पांच बजे की है। आरोपित बंटी पुत्र भूदेव प्रसाद ने अपने ही मकान में किराए पर रह रही पांच साल की बालिका के साथ हैवानियत की। बालिका के माता पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। दोनों काम पर गए थे। शाम को करीब छह बजे मां घर लौटी बालिका को खून से लथपथ पाया। उसके होश उड़ गए। बालिका से पूछताछ की तो उसने आरोपित और घटना के संबंध में जानकारी दी।
पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई, बालिका का कराया चिकित्सीय परीक्षण

पीड़ित परिवार ने पुलिस को घटना के बाद में बताया। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। देर शाम बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। बताया जाता है कि आरोपित पैर से विकलांग हैं। घर में बालिका को अकेला पाकर उसने घटना को अंजाम दिया है। देर शाम करीब आठ बजे फारेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। साक्ष्य जुटाए हैं।

एएसपी सुशील कुमार गंगा प्रसाद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपित हिरासत में है। बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476106