search

टीएमसी ने की झारखंड एयर एंबुलेंस हादसे की जांच की मांग, विमान दुर्घटना में सात लोगों की हुई थी मौत

deltin33 1 hour(s) ago views 362
  

टीएमसी ने की झारखंड एयर एंबुलेंस हादसे की जांच की मांग(सोशल मीडिया)



राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को पड़ोसी राज्य झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना मामले की ‘गहन और पारदर्शी जांच’ की मांग की है। सोमवार रात हुई इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित ‘बीचक्राफ्ट सी90’ एयर एम्बुलेंस सोमवार शाम को रांची से दिल्ली जा रही थी, तभी यह झारखंड के चतरा जिले के बरियातु पंचायत क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
टीएमसी ने उठाई जांच की मांग

टीएमसी ने इंटरनेट मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “झारखंड के चतरा जिले में एयर एंबुलेंस का दुर्घटनाग्रस्त होना और उसमें सवार सभी सात लोगों की मौत होना अत्यंत दुखद है। हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।

पार्टी ने कहा कि हम अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि दुर्घटना के सटीक कारण का पता लगाने के लिए गहन और पारदर्शी जांच की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए पुख्ता सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।
एटीसी से टूट गया था संपर्क

विमान ने शाम 7.11 बजे रांची हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और शाम करीब 7.30 बजे वह लापता हो गया। उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से उसका संपर्क टूट गया था। रांची हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने कहा कि खराब मौसम दुर्घटना का एक संभावित कारण हो सकता है।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476076