कोलकाता के मां फ्लाईओवर पर एक्सीडेंट।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता के मां फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ। साइंस सिटी से पार्क सर्कस की ओर जा रहा सेना का एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें दो सैनिक बुरी तरह घायल हो गए।
घायल सैनिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब सात बजे घटी। इस घटना से व्यस्त मां फ्लाईओवर पर अफरातफरी मच गई। लंबा जाम भी लग गया।
क्रेन की मदद से हटाया गया वाहन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की सहायता से बाद में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को वहां से हटाया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।
इस फ्लाईओवर पर पहले भी हो चुके हैं हादसे
बताते चलें कि कोलकाता के व्यस्त मां फ्लाईओवर पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। लेकिन इससे पहले किसी सैन्य ट्रक के इसपर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना कभी सुनने को नहीं मिली थी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: कोलकाता: दोस्त ने युवती से छेड़खानी और मारपीट कर चलती कार से फेंका, पुलिस ने पीछा कर आरोपी को दबोचा  |