search

हरियाणा: रतिया में महिला लेक्चरर ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, महिला आयोग ने मांगी 15 दिन में रिपोर्ट

cy520520 1 hour(s) ago views 502
  



जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। जिले के शहीद देविंदर सिंह महिला महाविद्यालय, रतिया में कार्यरत एक महिला एक्सटेंशन लेक्चरर ने कालेज के ड्राइंग एंड डिसबर्सिंग आफिसर परमजीत संधा पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न, पद के दुरुपयोग और डराने-धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रकरण सामने आने के बाद हरियाणा राज्य महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए उपायुक्त फतेहाबाद को 15 दिन के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

शिकायत के अनुसार पीड़िता वर्ष 2017 से महाविद्यालय में कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि संबंधित अधिकारी द्वारा सहकर्मियों व छात्राओं के सामने सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जाता है। पहनावे, व्यक्तित्व और कार्यक्षमता को लेकर अभद्र टिप्पणियां की जाती हैं।

‘अक्षम’ और ‘बेकार’ जैसे शब्दों का प्रयोग कर लैंगिक आधार पर अपमानित करने का भी आरोप है। शिकायत में निजता के उल्लंघन का मुद्दा भी उठाया गया है। पीड़िता का कहना है कि अधिकारी बिना पूर्व सूचना कक्षा में प्रवेश कर हस्तक्षेप करते हैं और आशंका जताई है कि उनके मोबाइल से गुप्त रूप से फोटो या वीडियो बनाए गए हो सकते हैं।

इस संदर्भ में कालेज परिसर के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और संबंधित इलेक्ट्रानिक उपकरणों की जांच कराने की मांग की गई है। महिला शिक्षिका ने यह भी आरोप लगाया है कि मांगें न मानने पर नौकरी से हटाने, वेतन रोकने अथवा तबादला कराने की धमकी दी गई।

    
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162568