search

युवती के हाथ में था धागा और युवक लगाए थे टोपी, ऑटो में जबरन बैठाने पर खुला राज; आगरा में मिली शाहजहांपुर से गायब लड़की

cy520520 3 hour(s) ago views 920
  

थाने पर पहुंचे बजरंगदल कार्यकर्ता।



जागरण संवाददाता, आगरा। शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय हिंदू युवती की इंटरनेट मीडिया पर फिरोजाबाद के सलमान से दोस्ती हाे गई। सलमान के बहकाने पर घर छोड़कर आई युवती को मंगलवार सुबह ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया।

सलमान के दो रिश्तेदार युवती को ऑटो में अपने साथ ले जाने का दबाव बना रहे थे। जिससे वहां मौजूद लोगों को शक हुआ, उन्होंने वीडियो बनाने के साथ ही बजरंग दल को इसकी सूचना दे दी। लोगों को जुटता देख रिश्तेदार युवक वहां से भाग गए। बजरंग दल के पदाधिकारी युवती और सलमान को लेकर ट्रांस यमुना थाने पहुंच गए।
ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में आंबेडकर पार्क सौ फुटा मार्ग की घटना

युवती की तलाश में जुटे स्वजन भी थाने आ गए। पिता ने बताया कि बेटी 21 फरवरी की सुबह घर से परीक्षा देने निकली थी।जिसके बाद से गायब थी। स्वजन ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा रखी थी।
छात्रा को ऑटो में बैठने का दबाव बना रहे थे रिश्तेदार, लोगों को हुआ शक

घटना मंगलवार सुबह 8:30 बजे की है। आंबेडकर पार्क के पास सौ फुटा पर तीन युवक एक युवती को ऑटो में बैठने का दबाव बना रहे थे। युवती के हाथ में धागा बंधा हुआ था, जबकि दोनों युवक टोपी लगाए थे। युवती ऑटो में बैठने से झिझक रही थी, जिससे वहां आसपास के लोगों को शक हुआ। उन्होंने इसकी वीडियो बना ली, लोगों को आता देख दो युवक वहां से भाग गए। बजरंग दल कार्यकर्ता युवती और युवक को लेकर थाने पहुंचे।  
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने युवती को युवक समेत पकडकर ट्रांस यमुना थाना पुलिस को सौंपा

पूछताछ में पता चला कि युवती शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि युवक सलमान फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों में इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से संपर्क हुआ था। युवती से बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उसके स्वजन का मोबाइल नंबर लेकर संपर्क किया तो पिता भी थाने पहुंच गया।
शाहजहांपुर के थाने में दर्ज थी छात्रा की गुमशुदगी

पिता ने बताया कि बेटी 21 फरवरी की सुबह बीए की परीक्षा देने की कहकर घर से निकली थी। जिसके बाद वह नहीं लौटी तो गुमशुदगी दर्ज करा उसकी तलाश शुरू कर दी। युवती की सहेलियों से जानकारी करने पर फिरोजाबाद के सलमान का पता चला। स्वजन उसे फिरोजाबाद में तलाश रहे थे।

ट्रांस यमुना थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की गुमशुदगी शाहजहांपुर में दर्ज है। लड़का-लड़की दोनों को तिलहर पुलिस के सिपुर्द किया जा रहा है।  

कार्यकर्ताओ में जिला संयोजक अनिल शर्मा, शैलू जाट, हिमांशु, सचिन, विष्णु, विनोद, प्रमोद, कुलदीप सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162613