यूपीएसआरटीसी की ओर से बसों का संचालन किया जाएगा। फोटो: आर्काइव
जागरण संवाददाता, नोएडा। शहर में सार्वजनिक परिवहन की सेवा उपलब्ध कराने के लिए नोएडा प्राधिकरण लगातार प्रयास कर रहा है, जिससे लोेगों को सिटी बस के रूप में सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। हालांकि शहर में 100 बसों का संचालन होना है।
यह संचालन यूपीएसआरटीसी की ओर से किया जाएगा। इसमें वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) राज्य सरकार वहन करेंगी। इन बसों के चलने से करीब आठ लाख लोगों को फायदा होगा। दरअसल अभी एक्वा मेट्रो विस्तार और आरआरटीएस आने में काफी समय लगेगा। ऐसे में सिटी बस चलने से लोगों को फायदा होगा।
प्राधिकरण सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि स्पेशल पर्पस व्हीकल (एसवीपी) गठन के साथ इसकी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। यह कंपनी नोएडा प्राधिकरण के साथ मिलकर संचालित होने वाली बसों का रूट तय करेगी। जब तक यह बसें नहीं आती तब तक 50 बस वैकल्पिक चलाएंगे। जिनको बाद में हटा लिया जाएगा। यह बस सार्वजनिक यातायात को बढ़ावा देने के लिए होंगी।
उन्होंने बताया कि दो से तीन मुख्य रूटों पर करीब 20-20 बस चलाएंगे। इसमें नोएडा से ग्रेटर नोएडा वाया एक्सप्रेसवे इसके अलावा नोएडा से ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा के लिए और तीसरा नोएडा से जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शामिल है। एसपीवी के तहत नोएडा में महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी को शामिल किया जाएगा।
प्राधिकरण के साथ बैठक करने के बाद ही रूटों को तय किया जाएगा। उसी अनुसार बस स्टैंड भी बनाए जाएंगे। यह बस यूपीएसआरटीसी की होंगी। उन्हीं के चालक और परिचालक भी होंगे। वीजीएफ स्टेट गवर्नमेंट की ओर दिया जाएगा। प्राधिकरण इसके बीच समन्वय और बसों को खड़ा करने के लिए लाॅजिस्टिक देगा।
यह भी पढ़ें- नोएडा हादसे के बाद अलर्ट! गाजियाबाद की 21 सड़कें खतरनाक, PWD ने मांगी सख्त पॉलिसी
यह भी पढ़ें- नोएडा मेट्रो के एक्वा लाइन का विस्तार: अप्रैल में होगा तीन परियोजनाओं का शिलान्यास  |