search

पंजाब में बदलते मौसम का हो रहा एहसास, सुबह धुंध के बाद दिन में बढ़ी गर्मी; ये रहा आज का वेदर अपडेट

LHC0088 1 hour(s) ago views 314
  

पंजाब में कैसा रहेगा आज का मौसम? (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, लुधियाना। फरवरी का अंतिम सप्ताह पंजाब में बदलते मौसम का एहसास कराने लगा है। सुबह की हल्की ठंडक अभी बाकी है, लेकिन दोपहर की धूप अब गर्मी का अहसास देने लगी है।

लोग धीरे-धीरे भारी ऊनी कपड़ों से दूरी बना रहे हैं और इसका असर खान-पान की आदतों में भी साफ दिखाई देने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार, एक मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

फरवरी के आखिरी सप्ताह में भी पंजाब के कई जिलों में धुंध पड़ रही है। सोमवार को लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, होशियारपुर सहित अन्य जिलों में सुबह आठ बजे तक धुंध छाई रही। हालांकि, सुबह छह बजे तक कई जिलों में कई जगहों पर घनी धुंध छाई हुई थी। इसके चलते दृश्यता प्रभावित हुई।

कुछ जिलों में सुबह दृश्ययता दो सौ से तीन मीटर के बीच रही, जबकि कई जगहों पर सौ से दो सौ मीटर थी। अधिकांश जिलों में सुबह नौ बजे के बाद धुंध छंट गई थी और तेज धूप निकल आई। ज्यादातर जिलों में दिन में तेज धूप से मौसम के तेवर गर्म रहे।
सोमवार को कैसा रहा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, फरीदकोट में दिन का तापमान सबसे अधिक 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं बठिंडा में 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पटियाला में 27.4 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 27.2 डिग्री सेल्सियस, रूपनगर में 27.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

इन जिलों में भी दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। उधर लुधिायना में दिन का तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस, मोहाली में 26.9 डिग्री सेल्सियस, एसबीएस नगर में 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164828