search

इंग्लैंड-पाकिस्तान मैच में ट्रंप कार्ड साबित होंगे स्पिनर्स! इंग्लिश टीम की होगी लगातार दूसरी जीत पर नजर

LHC0088 3 hour(s) ago views 284
  

पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच



पीटीआई, पल्लेकल। धीमे गेंदबाजों की मददगार पिच पर इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें टी-20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में मंगलवार को जब आमने सामने होंगी तो फोकस स्पिन गेंदबाजों पर रहेगा। इंग्लैंड की टीम अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी है लेकिन दो बार की चैंपियन टीम जीत की राह पर लौटी है। सुपर-8 चरण के पहले मैच में श्रीलंका को 51 रन से हराया, जिससे उसका नेट रनरेट भी बेहतर हुआ है और वह तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

श्रीलंका के विरुद्ध कम स्कोर का बचाव करते हुए इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने हालात के अनुरूप खेला। उसके स्पिनरों ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया, जबकि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी उपयोगी रहे। लेग स्पिनर आदिल रशीद और बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन को भी विकेट मिले। विल जैक्स ने अच्छी ऑफ स्पिन गेंदबाजी के अलावा जरूरत पड़ने पर उपयोगी पारियां भी खेली है और कई बार इंग्लैंड को संकट से निकाला।
फिल सॉल्ट की फॉर्म में वापसी

सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट श्रीलंका के विरुद्ध उम्दा पारी खेलकर फॉर्म में लौटे हैं। टूर्नामेंट में पहली बार उन्होंने पॉवरप्ले के बाद तक बल्लेबाजी की। जोस बटलर का फार्म चिंता का सबब बना हुआ है लेकिन उन्हें कप्तान हैरी ब्रूक का समर्थन हासिल है। इंग्लैंड ने इस महीने की शुरूआत में इस मैदान पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज 3-0 से जीती थी।
पाकिस्तान की बल्लेबाजी चिंता का विषय

वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के विरुद्ध पहला सुपर-8 मैच बारिश में धुल गया, जिससे अब उसे दोनों मैच जीतने होंगे। उसके पास उस्मान तारिक, सैम अयूब, अबरार अहमद, शादाब खान और मोहम्मद नवाज जैसे अच्छे स्पिनर हैं। हालांकि, बल्लेबाजी चिंता का सबब है, खासकर अच्छे स्पिनरों के विरुद्ध वे टिक नहीं पा रहे।

यह भी पढ़ें- जिम्बाब्वे-वेस्टइंडीज पर जीत बावजूद सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा भारत? SA के खिलाफ हार के बाद बुरी तरह फंसी टीम इंडिया

यह भी पढ़ें- \“उन्होंने जीरो की जिम्मेदारी ईशान को दे...,\“ SA के खिलाफ किशन का नहीं खुला खाता तो पूर्व भारतीय कोच ने अभिषेक शर्मा को ठहराया दोषी   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164828