search

32 लाख के गबन में XEN नकुड़ समेत 5 बिजली कर्मचारी सस्पेंज, राहत योजना के पैसे गटकने की मिली सजा

deltin33 1 hour(s) ago views 724
  



जागरण संवाददाता, सहारनपुर। ऊर्जा निगम के डिवीजन नकुड़ में उपभोक्ताओं से वसूले गए बिजली बिल के 32 लाख रुपये का गबन करने के मामले में एक्सईएन राजा कुमार, सहायक लेखाधिकारी महेश कुमार, सहायक लेखाकार संदीप कुमार, कार्यकारी सहायक लेखाकार रोहित कुमार व धर्मेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है।  

जांच के बाद पीवीवीएनएल के मुख्य निदेशक रवीश गुप्ता ने यह कार्रवाई की है। इस मामले में मुख्य आरोपित टीजी-2 सुशील कर्णवाल के खिलाफ मुख्य खजांची की ओर से 11 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया गया था।

विद्युत निगम में जमा नहीं कराए पैसे

ऊर्जा निगम की ओर से संचालित बिजली बिल राहत योजना के तहत उपभोक्ताओं को छूट दी जा रही है। योजना के तहत पीवीवीएनएल के नकुड़ डिवीजन में तैनात डिप्टी कैशियर टीजी-2 सुशील कर्णवाल ने उपभोक्ताओं द्वारा जमा की गई 32 लाख 48 हजार रुपये की धनराशि को विद्युत निगम में जमा नहीं कराया।

यह राशि 29 जनवरी से नौ फरवरी के बीच की है। मामले का पता चलने पर कार्यकारी मुख्य खजांची रोहित कुमार ने सुशील के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपित सुशील फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें- फर्जी दस्तावेजों से अहमदाबाद के दो भाइयों की करोड़ों की जमीन बेची, कोर्ट के आदेश पर 8 लोगों के खिलाफ जांच शुरू

मुख्य खजांची की शिकायत का संज्ञान लेते हुए पीवीवीएनएल के एमडी ने जांच बैठाई थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर एमडी ने निलंबन की कार्रवाई की है। निदेशक कार्मिक आशु कालिया ने इसकी पुष्टि की है।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475821