search

हापुड़ में होली के मद्देनजर रोडवेज बस कर्मियों की छुट्टियां रद, यात्रियों के लिए की गई विशेष व्यवस्था

cy520520 Yesterday 22:56 views 606
  

यूपी रोडवेज के सभी कर्मचारियों की छुट्टी पर 28 फरवरी से नो मार्च तक रोक लगा दी गई है।



अशरफ चौधरी, गढ़मुक्तेश्वर। रोडवेज डिपो में होली के मद्देनजर रोडवेज के चालक-परिचालकों समेत सभी कर्मचारियों की छुट्टी पर 28 फरवरी से नो मार्च तक रोक लगा दी गई है। होली के मध्यनजर डिपो में तैयारी जोरो पर चल रही हैं। जिससे सफ़र के दौरान बसों में यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसको लेकर एआरएम ने दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

सोमवार को एआरएम हेमंत मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि होली के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ और सुरक्षा के मद्देनजर रोडवेज डिपो के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। होली के मध्यनजर यात्रियों की सुविधाओं के लिए डिपो और वर्कशॉप को 24 घंटे तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। शत प्रतिशत बसें को चलाने के निर्देश मिले हैं।
कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन राशि का प्रावधान

उन्होंने बताया कि लगातार ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों और वर्कशॉप कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। बस अड्डों पर होली के मद्देनजर यात्री सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा वर्कशॉप स्टाफ को सभी बसों की छोटी-मोटी तकनीकी कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया अबकी बार लोकल रूटों पर भी बसों की समस्या न हो इसके लिए अभी से योजना पर काम किया जा रहा है।

हेमंत मिश्रा ने बताया डिपो प्रशासन की और से शिफ्ट के हिसाब से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं, चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था होगी।

होली पर अतिरिक्त बसों के संचालन के लिए रणनीति तैयार की गई है। साथ ही बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। जहां के यात्री अधिक होंगे, पहले वहां बस भेजी जाएगी। यात्रियों के आवश्यक्तानुसार बसों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने होली पर ड्यूटी में कोताही न बरतने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।
विशेष परिस्थितियों में मिलेगी छुट्टी

परिवहन डिपो के कर्मचारी जो त्योहारों पर घर जाने की योजना बनाते हैं, उन्हें ड्यूटी पर उपस्थित रहना होगा। उन्हें केवल अत्यंत आवश्यक या चिकित्सा कारणों से ही विशेष अनुमति पर छुट्टियां मिल सकती हैं। इस दौरान किसी भी कर्मचारियों द्वारा कार्य में लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में अनियंत्रित कार की टक्कर से कामगार घायल, कूल्हे की हड्डी टूटी; ड्राइवर की तलाश में पुलिस   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162301