search

देवर‍िया के भटनी में छोटी गंडक पर बनेगा पुल, 50 गांवों के लोगों को होगा फायदा

Chikheang 1 hour(s) ago views 784
  

ग्राम भरहेचौरा के पास वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन एवं शिलान्यास।  



संवाद सूत्र, भटनी। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम भरहेचौरा के समीप छोटी गंडक नदी के मंगल बाबा घाट पर प्रस्तावित पुल निर्माण का भूमि पूजन एवं शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी रहे। सांसद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की समन्वित पहल से क्षेत्र में आधारभूत ढांचे का तेजी से विस्तार हो रहा है। प्रस्तावित पुल बनने से छोटी गंडक के दोनों किनारों पर बसे गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या समाप्त होगी। इससे किसानों, छात्रों और व्यापारियों को विशेष सुविधा मिलेगी।

विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने बताया कि भरहेचौरा पुल के अलावा रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र में अन्य पक्के पुलों का निर्माण भी प्रगति पर है। कई प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण किया जा चुका है तथा ग्रामीण संपर्क मार्गों को मुख्य सड़कों से जोड़ा जा रहा है। विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे खातों में दिया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग पर भरहेचौरा में अंत्येष्टि स्थल निर्माण की घोषणा भी की गई।

भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि पुल निर्माण से लगभग 50 गांवों के साथ बिहार सीमा के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और क्षेत्रीय व्यापार व शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अजीत कुमार सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अध्यक्षता रोहित मिश्रा और संचालन जयप्रकाश मिश्रा एडवोकेट ने किया

इस दौरान विशंभर तिवारी, प्रकाश पांडे, दिवाकर यादव, राजेश कुशवाहा, अमित तिवारी, कृष्णा, आशीष पासवान, बजरंगी साहनी, दिनेश साहनी, लखन यादव, अवधेश यादव, गुड्डू अंसारी, रोशन जमीर, राम अवतार कुशवाहा, शकुंतला यादव, रमेश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- देवरिया में जमीन विवाद में पुलिस से हाथापाई, छह नामजद समेत अज्ञात पर केस
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166824