search

IPL 2026: पहले आरसीबी, अब पंजाब किंग्स; गया के अनीस कुमार को दूसरी बार मिला आईपीएल का मौका

deltin33 3 hour(s) ago views 943
  

गया के अनीस कुमार नेट बॉलर ट्रायल के ल‍िए शाॅर्टलिस्‍टेड।  



जागरण संवाददाता, गयाजी। जिले के लिए गर्व की बात है कि उभरते क्रिकेटर अनीस कुमार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की ओर से नेट बॉलर ट्रायल के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

अनीस को ईमेल के माध्यम से ट्रायल की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने 18 फरवरी को पंजाब के लुधियाना में आयोजित ट्रायल में हिस्सा लिया।

ट्रायल के दौरान अनीस ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ और अच्छी गति से गेंदबाजी करते हुए चयनकर्ताओं को खासा प्रभावित किया।
सटीक लाइन लेंथ ने क‍िया प्रभाव‍ित

उन्होंने आईपीएल और भारतीय टीम के खिलाड़ी नेहल वढेरा को भी गेंदबाजी की, जहां उनका प्रदर्शन संतुलित और प्रभावशाली रहा। अब अनीस को अंतिम चयन की घोषणा का इंतजार है।

गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2022 में भी अनीस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नेट बॉलिंग ट्रायल के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।  

हालांक‍ि तब कोरोना महामारी के कारण वह ट्रायल पूरा नहीं हो सका था। पिछली शॉर्टलिस्टिंग को देखते हुए ही इस बार पंजाब किंग्स ने उन्हें एक बार फिर मौका दिया है।
ख‍िलाड़‍ियों में उत्‍साह

अनीस गयाजी के केवाली मोहल्ले के निवासी हैं और जिले की सबसे पुरानी क्रिकेट अकादमी बॉयज क्रिकेट अकादमी में नियमित अभ्यास करते हैं।

अकादमी के कोच राजेश कुमार एडी ने बताया कि अनीस मेहनती, अनुशासित और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं तथा उनमें बड़े स्तर पर खेलने की पूरी क्षमता मौजूद है।

आईपीएल फ्रेंचाइजी के ट्रायल में चयन से जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। सभी को अब अनीस के अंतिम चयन की घोषणा का बेसब्री से इंतजार है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475777