search

अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR दर्ज कराने वाले बटुकों के बयान लेने पहुंची पुलिस, लगाए थे यौन शोषण के आरोप

LHC0088 1 hour(s) ago views 559
  



जागरण संवाददाता, हरदोई। प्रयागराज में ज्योतिष पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी समेत 2-3 अज्ञात लोगों पर बाल यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाने वाले दोनों पीड़ित बटुक हरदोई के रहने वाले हैं।

प्रयागराज पुलिस दोनों के बयान लेने हरदोई पहुंची। हालांकि टीम के आगमन के बारे में स्थानीय लोगों को कोई जानकारी नहीं थी। वहीं, मामले के वादी आशुतोष ब्रह्मचारी भी रविवार की रात गुपचुप तरीके से हरदोई पहुंचे और सोमवार की सुबह ही निकल गए।

अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के खिलाफ मामला दर्ज

झूंसी थाने पर प्रयागराज की पाक्सो कोर्ट के आदेश पर लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसी की जांच शुरू हुई है, पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बने इस मामले की पीड़ित दोनों बटुक हरदोई के ही रहने वाले हैं तो इसके तार यहां से भी जुड़ गए।

इस मामले की एफआइआर दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी, खुद हरदोई आए। सूत्रों के अनुसार वह काली स्कार्पियो से आए और उनके साथ चार लोग थे। तीन होटलों में दो-दो कमरे उनके ठहरने के लिए आरक्षित किए गए।

सिद्धार्थ होटल में ठहरे साथी

आशुतोष ब्रह्मचारी खुद एच के लान होटल में रुके, जबकि उनके साथी सिद्धार्थ होटल में ठहरे। दिन में आशुतोष अपने होटल में एक नाबालिग बालक और एक युवक के साथ नजर आए, जबकि उनके साथी दूसरे होटल में ही थे। सोमवार की सुबह करीब 11:30 बजे आशुतोष अपने होटल से सिद्धार्थ होटल गए और करीब एक घंटे वहां रुके।

इसके बाद वापस लौटते समय उनके साथ वही बालक और युवक भी थे। सूत्रों के अनुसार नाबालिग पीड़ित का पिता खेती-किसानी करता है और उसके पास लगभग पांच बीघा जमीन है। परिवार में तीन पुत्रियां और एक पुत्र है।

यह भी पढ़ें- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी चुपचाप हरदोई पहुंचे

पीड़ित बालक की परीक्षा भी चल रही है। पुलिस फिलहाल पीड़ित बच्चों की सुरक्षा और उनके बयान दर्ज करने के साथ ही आशुतोष ब्रह्मचारी और उनके साथ आए लोगों की गतिविधियों पर निगरानी रख रही है। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि प्रयागराज पुलिस और आशुतोष ब्रह्मचारी आए जरूर थे, लेकिन पूरे मामलेे की जांच वहीं की पुलिस कर रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164643