search

अलीगढ़ में प्रेमिका पहुंची थाने, प्रेमी के साथ जाने को जिद पर अड़ी; परिवार की मिन्नतें बेकार

LHC0088 1 hour(s) ago views 533
  

सांकेतिक तस्वीर।



संसू, जागरण विजयगढ़ (अलीगढ़)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती सोमवार को अपने प्रेमी व वकील के साथ थाने पहुंच गई, और प्रेमी के साथ जाने की जिद करने लगी, माता-पिता भाई बहनों ने युवती को काफी समझा कर मिन्नत की, लेकिन युवती ने एक नहीं सुनी।

जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम निवासी युवती 6 जनवरी को अपने प्रेमी कृष्णगोपाल ग्राम निवासी हड़ोली थाना सासनी के साथ घर से बिना बताए चली गई थी, बताते हैं कि कृष्ण गोपाल का पहले से गांव में आना जाना था, इसी बीच युवती के संपर्क में आ गया।  

एक दूसरे से प्यार करने लगे थे, प्रेमिका के पिता ने थाने में कृष्ण गोपाल के खिलाफ 7 जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को प्रेमिका अपने प्रेमी कृष्णगोपाल व वकील के साथ कोर्ट मैरिज के कागज लेकर थाने में आ गई। पुलिस ने युवती को बयान दर्ज कराने हेतु कोर्ट में भेजा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164613