search

पिता के डांटने पर युवती ने मालगाड़ी के आगे कूदकर दे दी जान

Chikheang Yesterday 18:26 views 450
  

प्रतीकात्मक फोटो  



संवाद सूत्र, स्योहारा (बिजनौर)। रेलवे फाटक गैडाजूड़ के पास एक युवती ने शनिवार रात मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

गांव गैडाजूड़ निवासी 28 वर्षीय रेनू पुत्री चंद्रपाल शनिवार रात घर से निकल गई। साढ़े 11 बजे रेलवे क्रासिंग गैडाजूड़ से आगे अपलाइन रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के सामने कूद गई। मालगाड़ी से कटकर युवती की मौके पर ही मौत हो गई। गेटमैन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। स्योहारा थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान के बाद परिवारजन भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवती के पिता पीआरडी जवान हैं। युवती की दो बहनें और दो भाई हैं। युवती ने आत्महत्या क्यों की ? इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, चर्चा है कि युवती के पिता ने किसी बात पर उसे डांट दिया था। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन को सौंप दिया गया।
ट्रेन की चेपट में आने से युवक की मौत

गांव बुढ़ाना नंगला निवासी 28 वर्षीय अवनेश कुमार पुत्र सतीश शनिवार रात किसी समय घर से निकल गया। रविवार सुबह अमृतसर से हावड़ा जा रही हावड़ा मेल के चपेट में आ गया। ट्रेन चालक ने इसकी सूचना स्योहारा रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंच गई।

पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अवनेश की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी और उसकी एक बेटी भी है। चर्चा है कि अवनेश ने आत्महत्या की है। सहसपुर चौकी इंचार्ज यशदेव शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संभावना है कि रेलवे में ट्रैक पर चलते समय वह एक्सप्रेस के चपेट में आ गया। स्वजन इत्तेफाकिया हादसे की शिकायत ली है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166895