search

व्यक्ति निर्माण से ही राष्ट्र सशक्त, देहरादून में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कही यह बात

Chikheang 1 hour(s) ago views 732
  

देहरादून में आयोजित “संघ यात्रा–नए क्षितिज, नए आयाम” विषयक प्रमुख जन गोष्ठी शामिल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत।



राज्य ब्यूरो, देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि जिस समाज की संरचना सही होती है, उसे सुधारने में अधिक कठिनाई नहीं आती। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज मजबूत होगा तो राष्ट्र की सुरक्षा भी अभेद्य बनेगी।

देहरादून में आयोजित “संघ यात्रा–नए क्षितिज, नए आयाम” विषयक प्रमुख जन गोष्ठी के दूसरे दिन उन्होंने कहा कि समाज की शक्ति ही व्यक्तियों और नेतृत्व को बल प्रदान करती है। यदि समाज कमजोर है तो नेतृत्व भी प्रभावी नहीं हो सकता।

इतिहास का उल्लेख करते हुए भागवत ने कहा कि 1857 के संघर्ष में पराजय का एक बड़ा कारण समाज की राजनीतिक चेतना का अभाव था। जब तक समाज राजनीतिक रूप से जागरूक नहीं हुआ, तब तक अंग्रेजों पर विजय संभव नहीं थी।

उन्होंने आगे कहा कि बाद में कांग्रेस का गठन हुआ, क्रांतिकारियों ने संघर्ष किया और सामूहिक प्रयासों से देश को आजादी मिली। हालांकि, स्वतंत्रता के बाद कई राजनीतिक दल अपने मूल मार्ग से भटक गए।

यह भी पढ़ें- मोहन भागवत बोले- भारत अब नहीं बंटेगा, जनसंख्या और UCC पर दिए अहम विचार

यह भी पढ़ें- देहरादून के प्रमुख जन संवाद में बोले RSS मोहन भागवत, \“हमने शक्ति की उपासना छोड़ी तो अधिक होकर भी अशक्त हो गए\“
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166713