search

भारतीयों के लिए मलेशिया टूर हुआ बेहद सस्ता! वीजा-फ्री एंट्री और ₹5338 में ऐसे मिल रही फ्लाइट

cy520520 3 hour(s) ago views 473
  



नई दिल्ली। भारतीय यात्रियों के लिए विदेश घूमना अब और किफायती होता जा रहा है। फ्लाइट सर्च प्लेटफॉर्म Skyscanner की वेबसाइट के मुताबिक भारत से मलेशिया जाने वाली एक-तरफा टिकट की कीमतें घटकर मात्र ₹5,338 तक पहुंच गई हैं। साउथ-ईस्ट एशिया पहले से ही भारतीय पर्यटकों का पसंदीदा क्षेत्र रहा है और एयरलाइंस के बीच प्रतिस्पर्धा ने किरायों को ऐतिहासिक रूप से कम कर दिया है।
सस्ते रूट और एयरलाइन विकल्प


डेटा के मुताबिक कई लोकप्रिय रूट पर बजट फ्रेंडली किराया है।

  • चेन्नई : जॉर्ज टाउन (पेनांग) - ₹5,338 से (via AirAsia)
  • तिरुवनंतपुरम : कुआलालंपुर - ₹5,726 से (डायरेक्ट)
  • कोच्चि : लंगकावी - लगभग ₹7,035
  • चेन्नई : कोटा किनाबालु - ₹7,289 से (via Scoot)


भारत-मलेशिया के बीच डायरेक्ट उड़ानें देने वाली प्रमुख एयरलाइंस में IndiGo, Malaysia Airlines और Batik Air Malaysia शामिल हैं। औसत उड़ान समय करीब 4 घंटे 40 मिनट है।
कब बुक करें टिकट?

जानकारों के मुताबिक मलेशिया घूमने के लिए अगस्त सबसे सस्ता महीना होता है। हालांकि मार्च से नवंबर के बीच भी ₹5,300–₹5,700 के दाम पर टिकट मिल रहे हैं। लचीली तारीखों के साथ बुकिंग करने और प्राइस अलर्ट सेट करने से बेहतर डील मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
मलेशिया में क्या है खास?

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर अपनी गगनचुंबी इमारतों, खासकर पेट्रोनास ट्विन टावर्स, शॉपिंग मॉल्स और बाटू गुफाएं के लिए प्रसिद्ध है। वही यूनेस्को विरासत सूची में शामिल जॉर्ज टाउन अपनी रंगीन स्ट्रीट आर्ट, औपनिवेशिक वास्तुकला और एशिया के बेहतरीन स्ट्रीट फूड के लिए जाना जाता है। लंगकावी शांत समुद्र तटों, स्काई ब्रिज और स्नॉर्कलिंग जैसी एक्टिविटीज के कारण हनीमून और फैमिली ट्रिप दोनों के लिए आदर्श है। इतिहास प्रेमियों के लिए मलक्का खास आकर्षण है, जहां जोन्कर स्ट्रीट नाइट मार्केट और औपनिवेशिक स्मारक पर्यटकों को लुभाते हैं।
वीजा नियम और यात्रा बजट

मलेशिया भारतीय नागरिकों को पर्यटन, सामाजिक या व्यावसायिक यात्रा के लिए 30 दिन तक वीजा-फ्री प्रवेश (31 दिसंबर 2026 तक) देता है। यात्रा से 3 दिन पहले ऑनलाइन MDAC फॉर्म भरना जरूरी है।
5–7 दिन की यात्रा: 25,000- 60,000 रुपये के बीच

बजट ट्रिप: ₹20,000-₹30,000
मिड-रेंज ट्रिप: ₹35,000-₹50,000
करेंसी का गणित

1 मलेशियन रिंगिट = 23.28 रुपये
100 रिंगिट = 2,432 रुपये
मलेशिया टूर से जुड़े FAQ

Q1. भारत से मलेशिया की सबसे सस्ती फ्लाइट टिकट कितने की है?

Ans: Skyscanner के अनुसार, वर्तमान में भारत (चेन्नई) से मलेशिया (पेनांग) की एक-तरफा फ्लाइट टिकट लगभग ₹5,338 से शुरू हो रही है। तिरुवनंतपुरम से कुआलालंपुर की डायरेक्ट फ्लाइट ₹5,726 से शुरू है।

Q2. क्या भारतीयों को मलेशिया जाने के लिए वीजा की जरूरत है?

Ans: नहीं, मलेशिया ने भारतीय नागरिकों के लिए 31 दिसंबर 2026 तक वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा दी है। आप बिना वीजा 30 दिनों तक वहां घूम सकते हैं। बस यात्रा से 3 दिन पहले ऑनलाइन MDAC (Malaysia Digital Arrival Card) फॉर्म भरना अनिवार्य है।

Q3. 5 से 7 दिन की मलेशिया ट्रिप का कुल खर्च कितना आएगा?

Ans: अगर आप बजट यात्रा करते हैं, तो 5-7 दिन की मलेशिया ट्रिप का खर्च ₹20,000 से ₹30,000 के बीच आ सकता है। वहीं मिड-रेंज ट्रिप के लिए यह खर्च ₹35,000 से ₹50,000 तक हो सकता है।

Q4. मलेशिया जाने के लिए सबसे सस्ता और अच्छा समय कौन सा है?

Ans: फ्लाइट टिकट के लिहाज से देखें तो अगस्त का महीना सबसे सस्ता होता है। वैसे मार्च से नवंबर के बीच भी काफी किफायती टिकट मिल जाते हैं।

यह भी पढ़ें- IRCTC Tour Package: रेगिस्तान से आईलैंड तक घूमने का मौका, नए साल पर द्वारका-सोमनाथ के दर्शन भी; कितना आएगा खर्च?
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162188