search

पढ़ा हुआ भूल जाते हैं बच्चे, तो अपनाएं डॉक्टर की 3 सलाह; Board Exams में आएंगे बेहतरीन मार्क्स

LHC0088 1 hour(s) ago views 126
  

बोर्ड परीक्षा में बच्चों की याददाश्त बढ़ाने के 3 अचूक उपाय (Image Source: AI-Generated)  






लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बच्चों की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में, डॉक्टर की सलाह है कि इस समय बच्चों को एक हेल्दी और पॉजिटिव माहौल देना बहुत जरूरी है, ताकि वे अच्छा सोच सकें और बेहतरीन तरीके से अपनी परीक्षा दे सकें।

इस बीच सवाल यह है कि एग्जाम के दौरान खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ कैसे रखा जाए? इसके लिए एक इंस्टाग्राम रील के जरिए डॉ. बृजपाल त्यागी ने कुछ बेहद आसान और असरदार तरीके बताए हैं। आइए जानते हैं।

  

(Image Source: Freepik)  
स्वरों का उच्चारण करें

क्या आप जानते हैं कि अंग्रेजी के स्वर जैसे A, E, I, O, U बोलने से स्ट्रेस कम होता है? जी हां। डॉक्टर का कहना है कि जब हम इन अक्षरों का उच्चारण करते हैं, तो हमारे शरीर में \“सेरोटोनिन\“ नाम का एक हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है, जो दिमाग को शांत और खुश रखता है।
नाभि की मालिश से बढ़ाएं याददाश्त

खुद को स्ट्रेस-फ्री रखने का एक और बहुत ही बेहतरीन उपाय है नाभि के आस-पास मालिश करना।

  • कैसे करें: इसके लिए नारियल का तेल सबसे अच्छा माना गया है, लेकिन अगर वह उपलब्ध न हो तो आप घी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • तरीका: 15 मिनट तक घड़ी की सुई की दिशा में नाभि के चारों ओर धीरे-धीरे मालिश करें।


इस काम को करने से भी शरीर में \“सेरोटोनिन\“ हार्मोन रिलीज होता है जो न सिर्फ हमें खुश रखता है, बल्कि एक साल पहले पढ़ी हुई चीजों को भी याद रखने में मदद करता है।
पर्याप्त नींद और सही खानपान

परीक्षा के समय शरीर को आराम देना भी उतना ही जरूरी है। बच्चों को कम से कम 5 से 6 घंटे की अच्छी नींद जरूर लेनी चाहिए। इसके साथ ही उनके खानपान का भी खास ध्यान रखें:

  • फाइबर रिच डाइट: खाने में ज्यादा से ज्यादा फाइबर शामिल करें, जिसके लिए ताजे फल सबसे अच्छे हैं।
  • दही का सेवन: अच्छे दूध से बना दही जरूर खाएं। बता दें, दही और फल दोनों में \“प्री-बायोटिक\“ और \“प्रो-बायोटिक\“ गुण होते हैं, जो हमारे पेट को पूरी तरह से हेल्दी रखते हैं।


  

(Image Source: Freepik)
पेट और दिमाग का गहरा कनेक्शन

डॉक्टर बताते हैं कि हमारे शरीर में मुख्य रूप से दो दिमाग काम करते हैं- पहला हमारे सिर का दिमाग और दूसरा हमारा पेट। इस प्रक्रिया में हमारी आंखों को भी दूसरे दिमाग के रूप में देखा जाता है। इसलिए परीक्षा के दौरान हमारे दोनों दिमागों (गट ब्रेन और हेड ब्रेन) का सही तरीके से काम करना बहुत जरूरी है। जब हमारा पेट स्वस्थ रहेगा, तो दिमाग भी तेजी से दौड़ेगा और परीक्षा में नतीजे भी शानदार आएंगे।

यह भी पढ़ें- बोर्ड परीक्षा का डर होगा छूमंतर! मनोवैज्ञानिकों ने बताया तनाव दूर करने का सीक्रेट फॉर्मूला

यह भी पढ़ें- Exam Preparation : इसी एक तरीके से याद रहता है पूरा सिलेबस, अब परीक्षा में मारें बाजी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164529