तस्वीर एआई जनरेटेड है।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की ओर से दारूल निजामिया फरंगी महल में रविवार को भी लोगों रोजा, नमाज, जकात आदि से जुड़े प्रश्नों के उत्तर जाने। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की अध्यक्षता में उलमा के पैनल लोगों की जिज्ञासाएं शांत कीं। उलमा ने कहा कि हिचकी आने से रोजा नहीं टूटेगा। आप हेल्पलाइन नंबर 9415023970, 9335929670, 9415102947, 7007705774 व 9140427677 पर सवाल पूछ सकते हैं।
क्या रोजे में बार-बार हिचकी आने से रोजा खराब हो जाता है?
नहीं। इससे रोजे पर कोई असर नहीं होगा।
मेरे पास किसी ने कुछ रकम अमानत रखी है, इस रकम पर जकात देना मेरा फर्ज है या जिसकी रकम है वह अदा करेगा?
आप के जिम्मे नहीं है, बल्कि जिसने रकम अमानत के तौर पर दी है, उसके जिम्मे लाजिम है। अगर उसने आप को इख्तियार दे दिया तो आप भी अदा कर सकते हैं।
क्या पूरे महीने के रोजे का फितरा एक साथ दिया जा सकता है?
अदा किया जा सकता है।
क्या पेशाब के दौरान खून निकलने से रोजा टूट जाएगा?
रोजा नहीं टूटेगा।
यह भी पढ़ें- लाल बारादरी का दरवाजा सील करने के विरोध में Lucknow University में दूसरे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन
|