search

‘वो बड़े नेता का बेटा है…’ दिल्ली में नॉर्थईस्ट की युवतियों पर नस्लीय टिप्पणी, क्या बोली महिला? Video वायरल

LHC0088 1 hour(s) ago views 946
  

दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की युवतियों पर नस्सलीय टिप्पणी का वीडियो वायरल । (जागरण ग्राफिक्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में फ्लैट में बिजली का काम कराते समय हुई ड्रिलिंग से गिरा मलबा और धूल एक बड़े विवाद का कारण बन गया। यह मामला इतना बढ़ गया कि आरोप-प्रत्यारोप के बीच नस्लीय टिप्पणी और धमकी तक बात पहुंच गई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दंपति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश की तीन युवतियां मालवीय नगर थाना क्षेत्र में एक फ्लैट के चौथे फ्लोर पर किराए पर रहती हैं। 20 फरवरी की दोपहर वे अपने फ्लैट में बिजली संबंधी काम करवा रही थीं, जिसके लिए ड्रिलिंग मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था।

ड्रिलिंग के दौरान मलबा और धूल नीचे के फ्लोर पर गिरने लगी। इससे नाराज होकर नीचे रहने वाले हर्ष सिंह और उनकी पत्नी रूबी जैन ऊपर पहुंचे और आपत्ति जताई। आरोप है कि इस दौरान दंपति ने युवतियों के साथ गाली-गलौज की और उनके उत्तर-पूर्वी मूल को लेकर नस्लीय व अपमानजनक टिप्पणियां कीं।

यह भी पढ़ें- \“मसाज पार्लर खोला है?\“ साउथ दिल्ली में पड़ोसियों ने नॉर्थ-ईस्ट की 3 युवतियों के साथ किया नस्लभेदी बर्ताव, VIDEO वायरल  
विवाद बढ़ा, पुलिस को बुलाना पड़ा

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच बहस तेजी से बढ़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक विवाद काफी बढ़ चुका था। युवतियों का आरोप है कि उन्हें धमकाया गया और उनकी सार्वजनिक रूप से बेइज्जती की गई।
‘राजनेता के बेटे’ होने का दावा


RACIAL HARASSMENT ALLEGED IN DELHI

Malviya Nagar, Feb 19:
AC Repair Dust Falls → Three Women From Arunachal Pradesh Get Showered In Vile Racial Slurs And Hate!

A “Minor Dispute“ turns into Full-blown Racist Venom targeting the Northeast Community.

These Brave Sisters are… pic.twitter.com/YHUsqnVKHl — তন্ময় l T͞anmoy l (@tanmoyofc) February 21, 2026


वायरल वीडियो में दिख रहा है कि विवाद के दौरान महिला यह कहती नजर आ रही है कि उसके साथ मौजूद व्यक्ति एक बड़े राजनेता का बेटा है। हालांकि, पुलिस ने अब तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और इसे जांच का हिस्सा बताया है।
वायरल वीडियो में दिखी आपत्तिजनक टिप्पणी

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला युवतियों के खिलाफ कथित तौर पर नस्लीय टिप्पणियां करती नजर आ रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता और संदर्भ की जांच की जा रही है।
किन धाराओं में केस दर्ज?

युवतियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हर्ष सिंह और रूबी जैन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 79, 351(2), 3(5) और 196 के तहत मामला दर्ज किया है।

इन धाराओं में महिला की मर्यादा का अपमान, आपराधिक धमकी, समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाना और साझा आपराधिक मंशा जैसे आरोप शामिल हैं।
जांच जारी, बयान दर्ज

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही, वायरल वीडियो समेत उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
संगठनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

उत्तर-पूर्वी समुदाय से जुड़े संगठनों ने इस घटना को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि राजधानी में विभिन्न समुदायों के बीच सौहार्द बनाए रखना बेहद जरूरी है और इस तरह की घटनाएं सामाजिक समरसता को प्रभावित करती हैं।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- \“मसाज पार्लर खोला है?\“ साउथ दिल्ली में पड़ोसियों ने नॉर्थ-ईस्ट की 3 युवतियों के साथ किया नस्लभेदी बर्ताव, VIDEO वायरल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164475