search

Vijay Deverakonda से पहले Rashmika Mandanna 13 साल बड़े एक्टर संग करने वाली थीं शादी, क्यों टूट गई थी सगाई?

Chikheang 1 hour(s) ago views 518
  

एक्स मंगेतर संग टूटी थी रश्मिका मंदाना की शादी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लैमर वर्ल्ड के फेमस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding) शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

\“गीता गोविंदम\“ और \“डियर कॉमरेड\“ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके रश्मिका और विजय देवरकोंडा सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मगर उन्होंने अपने रिश्ते को हमेशा लाइमलाइट से बचाकर रखने की कोशिश की। यहां तक कि उन्होंने अपनी डेटिंग भी कभी ऑफिशियल नहीं की।
रश्मिका-विजय का वेडिंग टाइटल रिवील

अब रश्मिका और विजय शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। होने वाले दूल्हा और दुल्हन ने हाल ही में अपने फैंस को यह गुडन्यूज दी। साथ ही फैंस को सम्मान देते हुए उनके द्वारा दिए गए कपल नाम VIROSH को अपना वेडिंग टाइटल भी रखा है।

  
13 साल बड़े संग हो रही थी रश्मिका की शादी

तीन दिन में रश्मिका मंदाना, विजय की हो जाएंगी। मगर क्या आपको पता है कि करीब एक दशक पहले रश्मिका किसी और एक्टर के साथ शादी का प्लान कर चुकी थीं। जी हां, साल 2017 में रश्मिका की सगाई 13 साल बड़े एक्टर के साथ हुई थी।
एक्टर संग हो गई थी रश्मिका की सगाई

यह एक्टर कन्नड़ सिनेमा का जाना-माना नाम रक्षित शेट्टी (Rakshit Shetty) हैं। रक्षित के साथ रश्मिका मंदाना ने अपनी पहली फिल्म \“किरिक पार्टी\“ में काम किया था। इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। मात्र 21 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने 13 साल बड़े रक्षित से 2017 में सगाई कर ली थी।

यह भी पढ़ें- शुरू हुई Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी की तैयारियां, लाइटों से सजा एक्टर का घर

  

Rashmika Mandanna with ex Fiance Rakshit Shetty- X
8 साल पहले टूटी थी रश्मिका की शादी

रक्षित के साथ रश्मिका मंदाना शादी भी करने वाली थीं, लेकिन 2018 में उनका रिश्ता टूट गया। उस वक्त उन्होंने अपने अलग होने का कारण नहीं बताया था। हालांकि, कहा जाता है कि कंपैटिबिलिटी इश्यूज की वजह से दोनों ने अपने रास्ते जुदा कर लिए। दोनों अपने-अपने करियर पर ध्यान देना चाहते थे।
कब है विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी?

रक्षित से ब्रेकअप के बाद रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा को डेट किया। अब सालों की डेटिंग के बाद दोनों उदयपुर में 26 फरवरी 2026 को प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने जा रहे हैं। कपल की शादी खूबसूरत अरावली रेंज में मौजूद ITC होटल्स के The Mementoes में होगी। दोनों राजस्थान के लिए रवाना भी हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna और विजय देवरकोंडा ने क्यों रखा वेडिंग टाइटल नेम VIROSH? पहले पोस्ट से शादी पर लगी मुहर
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166566