भोपाल में 2 नाबालिगों ने क्लब में 10वीं के छात्र पर किया हमला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक स्नूकर क्लब के अंदर 10वीं क्लास के एक स्टूडेंट को 30 सेकंड में 27 बार चाकू मारा गया। जिसके बाद आरोपियों ने खुद ही CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। CCTV फुटेज में दो नाबालिग क्लब में फिल्मी स्टाइल में घुसते हुए दिख रहे हैं।
कुछ ही समय में, हमरावार स्टूडेंट को घेर लेते हैं और चाकू और खंजर से ताबड़तोड़ हमला कर देते हैं। फिर हमलावर उतनी ही तेजी से मौके से भाग गए जितनी तेजी से वे आए थे। |