search

Top Index Fund: किस इंडेक्स ने दिया 3 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न, आपको निवेश करना चाहिए या नहीं?

deltin33 6 hour(s) ago views 174
  



  

म्यूचुअल फंड आज निवेशकों के बीच काफी पॉपुलर हो गई है। इसमें न्यूनतम अनुमानित रिटर्न 12 से 14 फीसदी मिल जाता है। हालांकि ये रिटर्न पूरी तरह से शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है। आज हम म्यूचुअल फंड के ही एक टाइप इंडेक्स फंड के बारे में बात करेंगे। सबसे पहले जानते हैं कि 3 सालों में किस इंडेक्स फंड ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया?
इन Index Fund ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न
फंडरिटर्नNAV
मोतीलाल ओसवाल इनहेंस वैल्यू इंडेक्स फंड36.51%₹36.51
ICICI प्रू NASDAQ 100 इंडेक्स फंड30.80%₹30.60
ICICI प्रू निफ्टी ऑटो इंडेक्स फंड28.62%₹22.36
एक्सिस निफ्टी मिडकैप 50 इंडेक्स फंड25.17%₹20.56
एडलवाइज निफ्टी मिडकैप 150 मोमेंटम 50 इंडेक्स फंड24.95%₹18.33

किस फंड की कितनी होल्डिंग
मोतीलाल ओसवाल इनहेंस वैल्यू इंडेक्स फंड
शेयर्सहोल्डिंग
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया9.33%
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड9.17%
ऑयल एंड नेचुरल कॉरपोरेशन8.22%
भारत पेट्रोलियिम कॉरपोरेशन8.11%
हिंदुस्तान पेट्रोलियिम क्रॉप5.82%


  
ICICI प्रू NASDAQ 100 इंडेक्स फंड
एनवीडिया क्रॉपरेशन8.87%
एपेल आईएनसी7.32%
अमेजन4.88%
फेसबुक4.02%
अलफाबैट3.75%


  
ICICI प्रू निफ्टी ऑटो इंडेक्स फंड
महिंद्रा एंड महिंद्रा25.67%
मारुती सुजुकी16.05%
बजाज ऑटो8.91%
आइशर मोटर्स8.21%
TVS मोटर्स7.24%


  
एक्सिस निफ्टी मिडकैप 50 इंडेक्स फंड
BSE5.64%
हीरो मोटरक्रॉप3.54%
फेडरल बैंक3.49%
परसिस्टेंट सिस्टम्स3.24%
इंडसइंड बैंक2.91%


  
एडलवाइज निफ्टी मिडकैप 150 मोमेंटम 50 इंडेक्स फंड
BSE5.34%
हीरो मोटरक्रॉप4.96%
मुथूट फाइनेंस4.93%
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक4.57%
फेडरल बैंक4.57%

क्या होता है इंडेक्स फंड?

इंडेक्स फंड के जरिए आप अपने द्वारा चुनिंदा इंडेक्स में निवेश कर सकते हैं। इंडेक्स जैसे Sensex (टॉप 30 शेयर्स), Nifty 50 (टॉप 50 शेयर्स), Nifty Next 50, Nifty Bank इत्यादि। इंडेक्स फंड में उस इंडेक्स से जुड़े सभी शेयर्स शामिल होंगे। आपके पैसे उसी रेश्यो में निवेश होंगे, जिस रेश्यो में वे इंडेक्स फंड में मौजूद है।  

आप इंडेक्स फंड के जरिए अपने अनुसार अलग-अलग इंडेक्स में निवेश कर सकते हैं। इसमें खास बात ये भी है आप सेंसेक्स इंडेक्स फंड में निवेश कर टॉप 30 शेयर्स में निवेश कर सकते हैं। ऐसे ही आप Nifty 50 में निवेश कर टॉप 50 शेयर्स में निवेश कर सकते हैं।  

इंडेक्स फंड पैसिव फॉर्म में ही होते हैं। पैसिव का अर्थ है कि फंड मैनेजर इसमें होल्डिंग को चेंज नहीं करता। इसे आप इस तरीके से समझ लें कि जिस रेश्यो में सेंसेक्स और निफ्टी में शेयर्स शामिल हैं। उसी रेश्यों में आपके पैसे निवेश होंगे। एक इंडेक्स में जितना प्रॉफिट बनेगा आपका प्रॉफिट भी उतना ही होगा।  
आपको पैसा लगाना चाहिए या नहीं?

अगर आप ये नहीं चाहते कि आपके फंड होल्डिंग में फंड मैनेजर कोई भी बदलाव करें, तो इंडेक्स फंड आपके लिए है। इसके साथ ही इंडेक्स फंड के जरिए आप मार्केट के टॉप 30 शेयर्स (सेंसेक्स) और टॉप 50 शेयर्स (निफ्टी 50) में निवेश कर सकते हैं।  (डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475642