search

हिमाचल कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, दिल्ली में केसी वेणुगोपाल और विनय कुमार के बीच मंथन; जल्द होगा नई कमेटियों का ऐलान

deltin33 1 hour(s) ago views 194
  

दिल्ली में केसी वेणुगोपाल और विनय कुमार के बीच मंथन (फोटो: सोशल मीडिया)



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल कांग्रेस के पुनर्गठन को लेकर नई दिल्ली में कवायद जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश और जिला कांग्रेस कमेटियों के गठन तथा ब्लाक कमेटियों के पुनर्गठन पर विशेष रूप से मंथन हुआ।

ऐसे में माना जा रहा है कि इसी माह के अंत तक प्रदेश में संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने को लेकर भी चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने राज्य में संगठनात्मक गतिविधियों की वर्तमान स्थिति से राष्ट्रीय महासचिव को अवगत कराया और प्रदेश में चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान की भी जानकारी साझा की।

बैठक के दौरान केसी वेणुगोपाल ने संगठनात्मक ढांचे को समयबद्ध तरीके से अमलीजामा पहनाने की बात कही ताकि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और स्पष्टता बनी रहे। बताया जा रहा है कि इस प्रक्रिया में वरिष्ठ नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक लिया जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि हाईकमान द्वारा संगठन में संतुलन और समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है। युवा नेतृत्व को अवसर देने के साथ-साथ अनुभवी नेताओं की भूमिका को भी मजबूत बनाए रखने की रणनीति पर चर्चा हुई। इसके अलावा जिला और ब्लॉक स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को नियमित और प्रभावी बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि बीते दिन ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल के मसलो पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू , उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री, कैबिनेट मंत्रियों और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं के साथ चर्चा की थी।

इस बैठक में राज्य को मिलने वाली वित्तीय सहायता, राजस्व घाटा अनुदान और अन्य नीतिगत विषयों पर विचार-विमर्श किया गया था। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से भी मुलाकात कर संगठनात्मक मसलो पर चर्चा की थी।

सूत्रों के अनुसार, यदि सब कुछ तय समय सीमा के अनुसार हुआ तो इस माह के अंत तक प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस कमेटियों और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। सूचना के अनुसार प्रदेश से लेकर जिला व ब्लाक कमेटियों के गठन की पूरी रिपोर्ट पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार हाईकमान को सौंप चुकी है। ऐसे में अब हाईकमान की मोहर लगना शेष है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475480