झारखंड निकाय चुनाव में हजारों पोलिंग कर्मी नहीं डाल पाए वोट।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड नगर निकाय चुनाव में इलेक्शन ड्यूटी में लगे कर्मी मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। निकाय चुनाव में इन कर्मियों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान की व्यवस्था नहीं की गई थी।
मतदान से पहले ही पोस्टल बैलेट से उनका मतदान करा लिया जाता है, लेकिन निकाय चुनाव में ऐसा नहीं हुआ। वहीं, दूसरे निर्वाचन क्षेत्र में ड्यूटी लगाए जाने के कारण वहां वे मतदान नहीं कर सकेंगे।
भाजपा ने इसपर सवाल उठाए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि इससे हजारों मतदान कर्मी अपने मताधिकार से वंचित हुए हैं।
उनके अनुसार, उन्होंने इसे लेकर उन्होंने आयोग को फोन भी किया था लेकिन कोई फलाफल नहीं निकला।
झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 में राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान कर्मियों के लिए पोस्टल बैलेट की कोई व्यवस्था नहीं की है।
एक नज़र में
- राज्य में कुल 48 नगर निकायों (9 नगर निगम, 20 नगर परिषद, 19 नगर पंचायत) में 23 फरवरी 2026 को एक चरण में मतदान हुआ।
- मतदान बैलेट पेपर से हो रहा है। NOTA का विकल्प उपलब्ध नहीं है।
- लोकसभा और विधानसभा चुनावों में उपलब्ध पोस्टल बैलेट सुविधा (ETPB सहित) निकाय चुनावों में लागू नहीं की गई।
- राज्यभर में लगभग 20,000 से 50,000 मतदान कर्मी ड्यूटी पर होने के कारण अपने मताधिकार से वंचित रह गए।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने इसे हजारों मतदाताओं के अधिकारों का हनन बताया और राज्य निर्वाचन आयोग को इसकी जानकारी दी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
|