search

Motorola आज रिवील करेगा 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 68W फास्ट चार्जिंग भी

deltin33 1 hour(s) ago views 652
  

Motorola आज रिवील करेगा 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 68W फास्ट चार्जिंग भी  






टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला अपनी Edge सीरीज का पहला 2026 मॉडल आज रिवील करने वाली है। इस अपकमिंग डिवाइस का नाम Motorola Edge 70 Fusion होने वाला है जो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर पहले ही लिस्ट हो गया है। यहां कंपनी ने फोन के नाम और कलर ऑप्शन की पुष्टि कर दी है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट का एलान नहीं किया है, लेकिन लगातार सामने आ रहे टीजर और ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि फोन जल्द ही भारत में दस्तक दे सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
डिजाइन और कलर ऑप्शन हुए लिस्ट

Flipkart पर शो हो रहे नए टीजर से पता चलता है कि कंपनी आज यानी 23 फरवरी को फोन से जुड़ी और जानकारी शेयर कर सकती है। टीजर में खास तौर पर प्रीमियम डिजाइन और बड़ी बैटरी पर जोर दिया गया है। डिवाइस को Pantone क्यूरेटेड शेड्स जैसे Blue Surf, Country Air और Silhouette में शो किया गया है। पहले सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, यह Orient Blue और Sporting Green कलर में भी आ सकता है।

रिपोर्ट्स से पता चलता है कि फोन का डिजाइन कैसा होने वाला है। फोन में कर्व्ड एज, टेक्सचर्ड बैक पैनल और सेंटर में Motorola लोगो देखने को मिल सकता है। जबकि फोन के पीछे की तरफ हल्का उभरा हुआ स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है, जिसमें तीन कैमरा कटआउट और LED फ्लैश मिल सकती है।
कैसा होगा कैमरा और परफॉर्मेंस?

लिस्टिंग में फोन के लिए a lens that captures what others miss टैगलाइन दी गई है, जिससे ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन में 50MP Sony Lytia प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डिवाइस के फ्रंट पर 32MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है। जबकि परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। जिसके साथ 12GB RAM वेरिएंट और 8GB RAM मॉडल भी मिल सकता है।
डिस्प्ले और बैटरी

Motorola के इस डिवाइस में 6.78 इंच का क्वाड कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसके साथ 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिल सकता है। बैटरी की बात करें तो फोन में 7000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है, जिसके साथ 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर बड़ा डिस्काउंट, चेक करें डील
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475450