search

हिसार में भीषण हादसा: रोडवेज बस और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर, 13 यात्री घायल

Chikheang 2 hour(s) ago views 368
  

घायलों को हिसार रेफर करते हुए डॉक्टर



जागरण संवाददाता, हिसार। बास के मदनहेड़ी गांव के समीप नेशनल हाईवे पर रविवार शाम उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब हरियाणा रोडवेज की बस और एक ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बस में सवार एक महिला और तीन वर्षीय मासूम बच्ची सहित 11 अन्य यात्री घायल हो गए। ट्रक चालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गया था, जिसे करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से बाहर निकाला जा सका।

सुबह का सन्नाटा चीख-पुकार में बदला

जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस प्रतिदिन सुबह 5:20 बजे भिवानी के लिए रवाना होती है। रविवार शाम करीब 7:50 बजे जब बस मुंढाल से दो किलोमीटर आगे मदनहेड़ी कट पर पहुंची, तो सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे।

जेसीबी से केबिन फाड़कर निकाला चालक

टक्कर के बाद ट्रक चालक मलबे में दब गया था। पुलिस और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से ट्रक के केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

वहीं, नागरिक अस्पताल हांसी में प्राथमिक उपचार के बाद 5 अन्य गंभीर घायलों को हिसार रेफर किया गया। प्रशासनिक सूचना मिलते ही पुलिस टीम और राहगीरों ने बचाव कार्य शुरू किया। भिवानी के डीएसपी अनूप सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे में घायल यात्री

हादसे में घायल यात्रियों में राहुल निवासी बास खुर्द, प्रदीप व विक्रम निवासी बीबीपुर (जींद), सतबीर निवासी बास बादशाहपुर, सुरेंद्र निवासी विकास नगर भिवानी रोड (जींद), जिले सिंह व पालेराम निवासी भकलाना, मंगल निवासी तालु, जयप्रकाश निवासी भिवानी, रामगोपाल निवासी मध्य प्रदेश, कुसुम, चाहत (3 वर्ष) तथा मोहित निवासी धर्मखेड़ी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- हिसार: कार की टक्कर से अधिवक्ता की मौत, पिता को सम्मेलन में छोड़ लौट रहे थे घर
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166344