search

कुरुक्षेत्र: कार की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत, साथी घायल

cy520520 Yesterday 22:56 views 877
  

कार की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत। फाइल फोटो



संवाद सहयोगी, पिहोवा (कुरुक्षेत्र)। क्षेत्र में शनिवार रात सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत हो गई। मृतक की पहचान पिहोवा की नंद कानोली-2 निवासी 35 वर्षीय रविंद्र के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार ड्यूटी से कर घर लौट रहे रविंद्र और उसके साथी संदीप कुमार की बाइक को राष्ट्रीय राजमार्ग-152 पर बिलोचपुरा फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक डिवाइडर से जा टकराई। जिससे रविंद्र और संदीप घायल हो गए। दोनों को पिहोवा के एक निजी अस्पताल लाया गया जहां रविंद्र की मौत हो गई जबकि संदीप का इलाज चल रहा है।

पिहोवा सिटी थाना प्रभारी नरेश ने बताया कि घायल संदीप कुमार के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव सवजन को सौंप दिया गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161808