search

दिल्ली में फरवरी में भी प्रदूषण ने नहीं छोड़ा पीछा, AQI 229 और तापमान 30 डिग्री के करीब दर्ज

LHC0088 1 hour(s) ago views 743
  

फरवरी के अभी तक के दिन पिछले साल की तुलना में ज्यादा प्रदूषित हैं।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में इस बार अपेक्षाकृत गर्म मौसम होने के बावजूद फरवरी में भी लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। आलम यह है कि जनवरी के बाद अब फरवरी का महीना भी पिछले साल से ज्यादा प्रदूषित है। फरवरी के अभी तक के दिन पिछले साल की तुलना में ज्यादा प्रदूषित हैं।
मानकों से लगभग पौने दो गुना प्रदूषक कण मौजूद

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, रविवार को राजधानी का एक्यूआई 229 रहा। इस स्तर की हवा को \“खराब\“ श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह 213 रहा था। यानी शनिवार की तुलना में इसमें 16 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। रविवार की शाम चार बजे दिल्ली की हवा में पीएम 10 का स्तर 187 और पीएम 2.5 का स्तर 101 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा। यानी हवा में मानकों से लगभग पौने दो गुना प्रदूषक कण मौजूद है।
प्रदूषण का स्तर भी पहले से ज्यादा

राजधानी दिल्ली में जनवरी का महीना पिछले साल की तुलना में ज्यादा प्रदूषित रहा था। फरवरी के भी अभी तक के दिन पिछले साल की तुलना में ज्यादा प्रदूषित हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर सर्दियों के जाने के साथ ही हवा की रफ्तार पहले से तेज होने लगती है। गर्म मौसम के चलते भी प्रदूषक कणों का विसर्जन तेज हो जाता है, लेकिन इस बार हवा की रफ्तार कम है। इससे प्रदूषण का स्तर भी पहले से ज्यादा है।
30 डिग्री के पार होने को है दिल्ली का तापमान

दिल्ली का मौसम लगातार गर्म हो रहा है। साफ आसमान और तेज धूप के बीच रविवार को अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री अधिक 29.7 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 95 से 27 प्रतिशत रिकाॅर्ड हुआ। मौसम विभाग के साप्ताहिक पूर्वानुमान पर जाएं तो गर्मी अब लगातार बढ़ेगी। 28 फरवरी तक अधिकतम तापमान 32 जबकि न्यूनतम 16 डिग्री तक पहुंच सकता है।  

यह भी पढ़ें- सराय काले खां से पहली बार यात्रियों को लेकर दौड़ी नमो भारत, 82 किमी लंबी दिल्ली-मेरठ की दूरी तय की 60 मिनट में

यह भी पढ़ें- VIDEO: दिल्ली में तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा लटकी, देखकर सहम गए लोग

यह भी पढ़ें- \“मसाज पार्लर खोला है?\“ साउथ दिल्ली में पड़ोसियों ने नॉर्थ-ईस्ट की 3 युवतियों के साथ किया नस्लभेदी बर्ताव, VIDEO वायरल  

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 9 मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले, 21 प्रस्तावित स्टेशनों की समीक्षा के बाद 7 नाम संशोधित व 2 पूरी तरह बदले
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164215