search

अलाव की चपेट में आया सात वर्षीय मासूम, केजीएमयू में इलाज के दौरान तोड़ा दम, गांव में शोक

Chikheang Yesterday 21:56 views 303
  



जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। अलाव की आग ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुआ खुर्द के राजस्व गांव महुई खुर्द में शनिवार रात आग से झुलसकर सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। उसे बचाने की कोशिश में परिवार के तीन अन्य सदस्य भी झुलस गए। मृतक की पहचान मयंक गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता के रूप में हुई है। वह सात वर्ष का था।  

शनिवार रात करीब आठ बजे मयंक अपने बाबा शिवपूजन के साथ ठंड से बचने के लिए अलाव जला रहा था। इसी दौरान अचानक आग की लपटें तेज हो गईं और वह उसकी चपेट में आ गया। जब तक बाबा कुछ समझ पाते, आग ने बच्चे को घेर लिया।

बाबा शिवपूजन ने तत्काल आग बुझाने की कोशिश की, जिससे उनके हाथ और पैर झुलस गए। शोर सुनकर बड़ी मां साधिका और मां अंजली भी मौके पर पहुंचीं। दोनों ने मिलकर मयंक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वे भी झुलस गईं।

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, तब तक मयंक गंभीर रूप से झुलस चुका था। स्वजन उसे तत्काल सीएचसी बेवां ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने किंग जार्ज मेडिकल कालेज (केजीएमयू), लखनऊ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रविवार भोर करीब पांच बजे मयंक ने दम तोड़ दिया।

घटना से परिवार में कोहराम मचा है। डुमरियागंज स्थित राप्ती तट पर गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। तीनों झुलसे स्वजन का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। तहसीलदार रवि कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच के लिए हल्का लेखपाल को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166356