search

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बेटी की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने पर FIR, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

deltin33 1 hour(s) ago views 828
  

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। कोर्ट के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के अध्यक्ष मनोज भाटी बोड़ाकी ने आरोपित की पहचान कर गिरफ्तारी की गुहार लगाते हुए न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। पुलिस ने जांच शुरू की है।

मनोज भाटी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बेटी के कथित फोटो सोशल मीडिया अकाउंट इंडियन स्टोरी से प्रसारित की गईं थी। आरोप है कि इससे परिवार की छवि धूमिल करने बदनाम करने का प्रयास किया गया। इन फोटो पर 100 से अधिक आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।

इससे पीड़िता, उनके पिता और मुलायम सिंह यादव के स्वजन को मानसिक आघात पहुंचा। यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 151, 356, 356 (3), 354-सी और आईटी एक्ट की धारा 66-ई और 67 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।

मामले में न्यायालय से अनुरोध किया गया कि सूरजपुर पुलिस को मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया मामला संज्ञान में है। आरोपित की पहचान के लिए तकनीकी टीम की मदद ली जा रही है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार बाइक ने युवती को मारी टक्कर, गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती

यह भी पढ़ें- JP Associates हाथ में आते ही अदाणी भारत में कराएंगे फॉर्मूला-1 की वापसी, ग्रेटर नोएडा में फिर लौटेगा \“अरबों का खेल\“

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में सीएम योगी और क्रोएशियाई PM के काफिले से लगा भीषण जाम, एक्सप्रेसवे पर थमा गाड़ियों का पहिया
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475226