search

इटावा में स्पा सेंटर में रेड, देह व्यापार का भंडाफोड़, विदेशी सहित तीन युवतियां मिलीं, मैनेजर गिरफ्तार

cy520520 3 hour(s) ago views 978
  

स्टेशन रोड स्थित स्पा सेंटर पर जांच करती पुलिस। जागरण



जागरण संवाददाता, इटावा। शहर के स्टेशन रोड पर अवैध तरीके से संचालित स्पा सेंटर में काम करने वाली कानपुर की एक महिला कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा तो यहां पर कागजात नहीं मिले। महिला कर्मचारी ने मारपीट व लालच देकर देह व्यापार में ढकेलने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेंटर पर पुलिस को मिली तीन अन्य युवतियों को वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया है। इनमें एक केन्या, दो बरेली की रहने वाली है। केन्या की युवती के वीजा की भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने सिविल लाइंस थाने में मारपीट व गलत काम करने का दबाव बनाने का मुकदमा दर्ज किया है। मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।


सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि कानपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली युवती ने शिकायत कि थी कि वह स्टेशन रोड पर संचालित होप डायमंड स्पा एंड सैलून में दो माह से काम करती है। यहां पर मैनेजर द्वारा अधिक रुपयों का लालच देकर आने वाले ग्राहकों के साथ गलत काम करने का दबाव बनाया जा रहा था।

सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर सिंह व महिला थानाध्यक्ष निर्मला सिंह के साथ पुलिस ने यहां पर छापा मारा तो तीन युवतियां सेंटर पर मिलीं। हालांकि कोई युवक नहीं मिला। कोई आपत्तिजनक सामग्री, लाइसेंस, जीएसटी रजिस्ट्रेशन भी नहीं मिला। स्पा सेंटर के मैनेजर विशाल मिश्रा निवासी मिश्रिख सीतापुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

केन्या की युवती के पासपोर्ट व दस्तावेज को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। मैनेजर विशाल मिश्रा का कहना था कि एक सप्ताह पहले ही स्पा सेंटर खुला है मारपीट व गलत काम कराने के आरोप गलत हैं।

यह भी पढ़ें- कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक की टक्कर, महाकाल के दर्शन कर लौट रहे रूरा के तीन युवकों की मौत

यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद सीधे शिक्षक बनने का मौका: CSJMU Kanpur में BA-BEd और BSc-BEd, 2026-27 से शुरू होगा कोर्स

यह भी पढ़ें- CSJMU Kanpur में बड़ा बदलाव, परीक्षाओं में अब AI की एंट्री, IIT बनाएगा पूरा रोडमैप

यह भी पढ़ें- कानपुर के युवाओं से शहरकाजी की अपील, रमजान में युवाओं को दी सख्त हिदायत, पाबंदी का फैसला

यह भी पढ़ें- कानपुर की होली क्यों है खास? अंग्रेजों के लगान के खिलाफ यहां परंपरा की रंगबाजी

यह भी पढ़ें- कानपुर में दबंगों ने \“भौकाल\“ दिखाने को मचाया हाहाकार, बस्ती में लगा दी आग, फायरिंग-फरसे से हमले में 4 घायल

यह भी पढ़ें- Board Exam तनाव छीन रहा बच्चों की जिंदगियां, कानपुर में दो और इटावा में एक छात्रा ने दी जान

यह भी पढ़ें- Latest Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें Kanpur की 22 फरवरी 2026, रविवार की अहम खबरें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161793