search

Delhi Weather: एक सप्ताह तक गुल खिलाएगा दिल्ली-NCR का मौसम, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

deltin33 2025-10-9 05:06:59 views 1240
  

दिल्ली में मौसम में बदलाव जारी है। हल्की ठंड के बाद, दो दिनों में तापमान फिर से बढ़ने की संभावना है।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, लेकिन दो दिन में तापमान फिर से बढ़ने लगेगा। एक हफ्ते के अंदर दिन का तापमान 35 डिग्री के आसपास पहुँच जाएगा। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा, आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बुधवार को दिन भर सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी चलती रही। हालांकि, बारिश दर्ज नहीं की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 100 से 73 प्रतिशत के बीच रहा।

सबसे कम अधिकतम तापमान पालम में 25.0 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 और 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 14-15 अक्टूबर तक पूरे राज्य में यही मौसम बना रहेगा। हालांकि, इस दौरान तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक पहुँच जाएगा।

इस बीच, अनुकूल मौसम के कारण राजधानी की हवा लगातार साफ़ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का AQI 81 रहा। हवा का यह स्तर संतोषजनक माना जाता है।

हालांकि, पिछले दिन की तुलना में इसमें मामूली वृद्धि हुई है। मंगलवार को यह 73 पर था। यानी चौबीस घंटों के भीतर इसमें आठ अंकों की वृद्धि हुई है। अनुकूल मौसम के कारण, निकट भविष्य में AQI में ज़्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476816