search

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूट्यूबर शिक्षक नवीन शर्मा को कराया पार्टी में शामिल

deltin33 1 hour(s) ago views 596
  

अखिलेश यादव ने रविवार को 50 से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है। पार्टी ने मार्च से प्रचार का कार्यक्रम प्रारंभ करने के साथ सदस्यता अभियान को भी बढ़ा दिया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को 50 से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी कार्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले यूट्यूबर शिक्षक नवीन शर्मा को सदस्यता दिलाई। सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र से जुड़े शर्मा के शामिल होने पर उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की जितनी पीड़ा बढ़ेगी उतना ही पीडीए आगे बढ़ेगा। लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी में शामिल होने वालों का आभार भी जताया। लखनऊ में कई प्रधान और ब्लॉक प्रमुख भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

अखिलेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि हम कोशिश कर रहे ज्यादा से ज्यादा लोग समाजवादी पार्टी जुड़ें। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रात में उत्तर प्रदेश की धरती से उड़कर सिंगापुर और जापान जा रहे हैं। जिन दो लोगों को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का मन है, वह सौ विधायक लाकर मुख्यमंत्री बन जाएं। यह उन लोगों के लिए एक हफ्ते का ऑफर है।
केशव प्रसाद मौर्य को सीएम पद का ऑफर

हम पहले भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सीएम पद का ऑफर दे चुके हैं। चलो एक बार फिर दे देते हैं। इससे अच्छा ऑफर उन्हें कहीं नहीं मिलेगा। जहां अखिलेश यादव पहले सिर्फ केशव प्रसाद मौर्य को पार्टी से जोड़ने की बात करते थे, अब इस लिस्ट में उन्होंने ब्रजेश पाठक को भी शामिल कर लिया है।  

अखिलेश यादव ने भाजपा पर फर्जी और एडिटेड वीडियो चलाकर नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने 2014 की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में निर्दोष लोगों को जेल तक जाना पड़ा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं के साथ अन्याय किया जाता है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475175