search

अब नए स्मार्ट मीटर के कनेक्शन के लिए 6000 की जगह देना होगा सिर्फ 2800; बिजली विभाग ने दी बड़ी राहत

deltin33 5 hour(s) ago views 793
  



जागरण संवाददाता, अमेठी। यदि आप नया कनेक्शन लेना चाह रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। अब नए कनेक्शन के दौरान स्मार्ट मीटर के लिए आपको छह हजार रुपये नहीं देने होंगे। इस शुल्क को घटाकर 2800 रुपये कर दिया गया है। इससे नए कनेक्शन के इच्छुक उपभोक्ताओं को काफी सहूलियत मिलेगी।
जिले में चार विद्युत वितरण पारेषण खंड गौरीगंज, जगदीशपुर, अमेठी व तिलोई हैं।

इसके तहत करीब साढ़े तीन लाख के करीब उपभोक्ता हैं। बिजली चोरी रोकने के लिए घर-घर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिसका कार्य चल रहा है। इसके अलावा नए कनेक्शन पर भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। चारों डिवीजन मिलाकर प्रतिमाह करीब पांच से छह सौ नए कनेक्शन होते हैं।

पहले स्मार्ट मीटर का शुल्क था आठ हजार

पहले स्मार्ट मीटर शुल्क आठ हजार रुपये था। इससे नए कनेक्शन के इच्छुक लोगों को स्मार्ट मीटर का शुल्क भारी पड़ता था। इस वजह से लोग चाहकर भी बिजली कनेक्शन नहीं ले पा रहे थे। बाद में यह शुल्क घटाकर छह हजार रुपये किया गया। लेकिन, अब इस शुल्क और घटा दिया गया है।

इससे नए कनेक्शन के इच्छुक लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। मौजूदा समय में स्मार्ट मीटर का शुल्क 2800 रुपये कर दिया गया है। इस पहल से नए कनेक्शन पर लोगों पर स्मार्ट मीटर का अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा।


बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने का प्रयास लगातार चल रहा है। इस पहल से नए कनेक्शन लेने में लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। - अरुण कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475193