search

रेल यात्रियों को मिलेंगी आन-बोर्ड स्टाफ की बर्थ, ट्रेनों में कम होगी वेटिंग टिकट की लाइन

deltin33 1 hour(s) ago views 866
  

रेलवे बोर्ड : बर्थ के नियमों में बदलाव



जागरण संवाददाता, रायबरेली। रेलवे बोर्ड ने आन-बोर्ड स्टाफ (सफाईकर्मी, एसी मैकेनिक और वेंडिंग स्टाफ) को मिलने वाली बर्थ के नियमों में बदलाव कर दिया है। जिससे ट्रेन में वेटिंग लिस्ट की लाइन छोटी होगी और यात्रियों को बर्थ मिलेगी।

रेलवे बोर्ड के नए आदेश के तहत एसी फर्स्ट और सेकेंड क्लास में स्टाफ के नाम पर ब्लाक रहने वाली सीटें अब आम यात्रियों के बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगी। रेलवे ने वर्ष 2016 और 2018 के पुराने सभी सर्कुलर रद करते हुए नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
अभी तक लंबी दूरी की ट्रेनों में एसी कोच के गेट के पास वाली या बीच की बर्थ स्टाफ के नाम आरक्षित रहती थी। नए नियम के अनुसार, एसी स्टाफ को अब फर्स्ट या सेकेंड एसी में कोई बर्थ नहीं मिलेगी। पूरी एसी ट्रेन में स्टाफ को सिर्फ थर्ड एसी में दो सीटें मिलेंगी। यदि ट्रेन में स्लीपर कोच है, तो एसी मेंटेनेंस स्टाफ को अनिवार्य रूप से स्लीपर क्लास में ही शिफ्ट होना होगा।

इस नए नियम से हर ट्रेन में औसतन चार से छह प्रीमियम सीटें यात्रियों के खाते में आएंगी। आन-बोर्ड हाउसकीपिंग स्टाफ (ओबीएचएस) के लिए अब स्प्रेड माडल लागू किया गया है। इन्हें अब एक ही जगह बैठने के बजाय ट्रेन के चार अलग-अलग कोचों में एक-एक साइड लोअर बर्थ दी जाएगी। इसके लिए कम से कम कोच का अंतर होगा ताकि पूरी ट्रेन में सफाई की निगरानी बेहतर हो सके।

ट्रेनों में खाना बेचने वाले वेंडिंग स्टाफ के लिए नियम बेहद सख्त कर दिए गए हैं। यदि ट्रेन में पेंट्री कार लगी है, तो वेंडरों को यात्री कोच के अंदर एक भी सीट नहीं मिलेगी। उन्हें पेंट्री कार में ही अपनी जगह बनानी होगी। हालांकि, बिना पेंट्री वाली ट्रेनों में उन्हें स्लीपर क्लास में दो बर्थ मिलती रहेंगी।
खाली बर्थ वेटिंग वालों को की जाएगी अलाट

रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि सफाई स्टाफ या अन्य कर्मचारी ट्रेन में नहीं चढ़ता है, तो इसकी सूचना वाणिज्य कंट्रोल को दी जाएगी। वह खाली बर्थ अगले स्टेशन पर किसी वेटिंग लिस्ट वाले यात्री को अलाट कर दी जाएगी।
कड़ाई से कराया जाएगा पालन

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इस नई व्यवस्था से यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475079