महीने भर पहले तक हाली डे स्पेशल टाॅय ट्रेन में सीट पाने के लिए मारामारी जैसे हालात बने हुए थे।
राजकुमार, कालका। पहाड़ों की वादियों के सुहाने सफर का आनंद अब कम होने जा रहा है। वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल कालका-शिमला रेल मार्ग पर हाली डे स्पेशल टाॅय ट्रेन केवल कुछ दिनों तक ही ट्रैक पर दौड़ती हुई दिखाई देगी। रेलवे विभाग इसे एक मार्च से बंद कर देगा।
दिसंबर में हिमाचल की वादियों की सैर के लिए जाने वाले सैलानियों का सैलाब उमड़ा हुआ था। क्रिसमस के दिन तो टिकट होने के बावजूद सैलानियों का टॉय ट्रेन में पांव रखने तक की जगह नहीं मिल पाई थी। इससे उन्होंने हंगामा किया था।
हंगामे के आसार दोबारा न बने, इसलिए रेलवे ने 28 दिसंबर से लेकर 28 फरवरी तक हाली डे स्पेशल टॉय ट्रेन चलाने का निर्णय लिया था।यह ट्रेन रोजाना कालका स्टेशन से शिमला के लिए 12:30 बजे रवाना होती थी।
अब समय सीमा पूरी होने के कारण एक मार्च से इस ट्रेन को बंद कर दिया जाएगा। सैलानियों की घटती संख्या के चलते ऐसा किया जा रहा है। हालांकि, महीने भर पहले तक टाॅय ट्रेन में सीट पाने के लिए मारामारी जैसे हालात बने हुए थे। |