भाड़ावास रोड स्थित पेट्रोल पंप पर निरीक्षण के दौरान बातचीत करते अधिकारी। जागरण
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। गुरुग्राम से आए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी शुभ मंगल ने रेवाड़ी के भाड़ावास रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने पेट्रोल पंप पर हो रहे कार्यों की जांच की और पंप की हरियाली, साफ-सफाई, ईंधन की गुणवत्ता और स्टाफ सदस्यों के साथ बातचीत की। शुभ मंगल ने बताया कि भाड़ावास रोड स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर जल्द ही एक इलेक्ट्रिक स्टेशन चालू होने वाला है। आने वाले दो महीने में यहां सीएनजी का भी कार्य पूरा हो जाएगा।
रेवाड़ी के प्रमुख ईंधन केंद्रों में होगा नाम
उन्होंने पेट्रोल पंप पर हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह पेट्रोल पंप जल्द ही रेवाड़ी के प्रमुख ईंधन केंद्रों में से एक बन जाएगा। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के वरिष्ठ अधिकारी की इस भ्रमण से रेवाड़ी के लोगों को जल्द ही बेहतर ईंधन सेवाएं मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर मनोज गर्ग सहित अन्य अधिकारी और स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- अब लंबी−लंबी लाइन का झंझट खत्म... अलीगढ़ में कल से दो नए ऑनलाइन सीएनजी पंप शुरू |