LHC0088 • 1 hour(s) ago • views 273
Muzaffarpur Weather Update: पहली बार न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Weather News: कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी का असर साफ दिखने लगा है। फरवरी महीने में ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है। शनिवार को दिनभर तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस वर्ष पहली बार न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 2.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से ऊपर है। हालांकि सुबह और देर रात अभी भी हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है।
भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में बताया गया है कि अगले तीन से चार दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार में आसमान साफ रहने के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इससे दिन में गर्मी की अनुभूति और बढ़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार दिन में पछिया हवा चलेगी, जिसकी रफ्तार तीन से छह किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।लगातार बढ़ते तापमान से यह संकेत मिल रहा है कि इस बार गर्मी की शुरुआत अपेक्षाकृत पहले हो रही है।
पिछले सात दिनों का तापमान
दिन अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
|
|