search

ऋषिकेश सरेआम भीड़े तीन गोवंश, ठेले को पलटा; दुकान छोड़ भागे लोग

LHC0088 2026-2-22 12:27:55 views 732
  

गोवंशों के बीच 4 से पांच मिनट तक संघर्ष हुआ।



जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह चंद्रभागा पुल के समीप तीन गोवंशों के बीच भीषण संघर्ष देखने को मिला। दो गोवंशों ने संघर्ष करते हुए एक भोजन के ठेले को पलट दिया, जिस दौरान दाल चावल सड़क पर गिर गया। गोवंशों के बीच 4 से पांच मिनट तक संघर्ष हुआ।

इस दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय व्यापारी दुकानें छोड़ दूर खड़े रहे। वाहन चालक भी सड़क से गुजरने में हिचकते रहे। इस दौरान जाम के हालात भी बनें। स्थानीय व्यापारियों ने हिम्मत कर गोवंशों को डंडे फटकार कर व पानी फेंककर किसी तरह भगाया। घटना का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

बता दें कि इस घटना से एक हफ्ते पहले नगर पालिका मुनिकीरेती क्षेत्र में भी बहुउद्देशीय शिविर में एक गोवंश घुस गया था, जिससे शिविर में मौजूद कर्मी व लोगों में हड़कंप मच गया था। इससे पहले भी ऋषिकेश में गोवंशों के आतंक की का घटनाएं सामने आती रही हैं, जिसमें दो से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी हैं, जबकि कई घायल भी हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में सांड ने अचानक किया वकील पर हमला, किसी तरह बची जान
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126