जागरण संवाददाता, किश्तवाड़। रविवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई।
अधिकारियों ने बताया कि दो संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सेना के जवानों ने चतरू के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हुई।
उन्होंने बताया कि अतिरिक्त बल को घिरे हुए क्षेत्र में भेज दिया गया है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
बर्फ से ढके चतरू वन क्षेत्र में पिछले महीने आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगभग आधा दर्जन गोलीबारी हुई थी, जिसमें एक सैनिक बलिदान हुआ और एक आतंकवादी मारा गया था। |