search

अंग्रेजी का पेपर रहा स्कोरिंग, लंबे उत्तर को लिखना बनी चुनौती; आपस में चर्चा करते दिखे परीक्षार्थी

cy520520 3 hour(s) ago views 489
  

सीबीएसई की ओर से 10वीं कक्षा का शनिवार को अंग्रेजी विषय का पेपर आयोजित किया गया। जागरण



जागरण संवाददाता, नोएडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 10 वीं कक्षा का शनिवार को अंग्रेजी विषय का पेपर आयोजित किया गया। प्रश्न पत्र हाथ में आते ही छात्रों ने राहत की सांस ली। परीक्षा केंद्र से निकलते ही छात्रों के बीच पेपर का स्तर का चर्चा का विषय बन गया।

छात्रों का कहना था कि प्रश्न पत्र आसान था। पेपर पूरी तरह संतुलित और स्कोरिंग था। कम्यूनिकेशन सेक्शन आसान और लिटरेचर पूरी तरह एनसीईआरटी के आधार पर रहा। जिस तरह गणित के पेपर ने परेशान किया था उतना ही अंग्रेजी के विषय ने काफी राहत तो दी लेकिन लंबे प्रश्न लिखने के साथ समय पर पूरा करने की चेतावनी भी रही।

अंग्रेजी विषय की शिक्षिका शीतल सिंह ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी बेहतर, संतुलित और पाठ्यक्रम पर आधारित था। सेट 1 और 2 में थोड़े कठिन प्रश्न जरूर थे लेकिन सेट 3 का प्रश्नपत्र सरल था। रीडिंग, राइटिंग, ग्रामर और लिटरेचर इन सभी सेक्शन में विद्यार्थी को परखने के दृष्टिकोण से उचित प्रश्न पूछे गए थे।

वहीं, पिछले वर्षों के सेंपल पेपर्स के अभ्यास से विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र हल करने में सहजता हुई। सीबीएसई 12 वी कक्षा का फैशन स्टडीज और आटोमोटिव विषय का पेपर आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें- CBSE बोर्ड परीक्षाएं: इंग्लिश का आसान पेपर देख खिल उठे गुरुग्राम में विद्यार्थियों के चेहरे, कम हुआ तनाव

मुझे सेट 3 का प्रश्न पत्र मिला था। सरल प्रश्नपत्र देख खुशी तो बहुत हुई लेकिन लंबे उत्तर को समय के अंदर लिखने का जो दबाव होता है उसे मैनेज करने में अभ्यास कार्य से बहुत सहायता मिली। - दीपांशु यादव, छात्र

मुझे सेट 3 का प्रशन पत्र मिला था। प्रश्नपत्र आसान था। राइटिंग स्किल का नियमित अभ्यास ने मदद की। जिससे सेक्शन सी के लिटरेचर के लंबे उत्तर को लिखने में आसानी हुई। - अंश कुमार झा, छात्र
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161580