search

नवगछिया, महाराष्ट्र, यूपी, मध्यप्रदेश और बंगाल को जोड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, परिचालन की तिथि घोषित

LHC0088 1 hour(s) ago views 342
  

नवगछिया को महाराष्ट्र, यूपी, मध्यप्रदेश और बंगाल से जोड़ने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन 23 फरवरी से।



संवाद सूत्र, जागरण नवगछिया। भारतीय रेलवे मंत्रालय ने बिहार को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रेन 11031 पनवेल–अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन 23 फरवरी से शुरू करने की घोषणा की है। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को सुबह 11:50 बजे पनवेल स्टेशन से रवाना होगी और अगले दिन रात 1:37 बजे नवगछिया होते हुए तीसरे दिन दोपहर 1:50 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी।
अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस का रूट

वहीं, 11032 अलीपुरद्वार–पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस 26 फरवरी से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 04:45 बजे अलीपुरद्वार जंक्शन से खुलेगी और दूसरे दिन दोपहर 1:53 बजे नवगछिया होते हुए तीसरे दिन सुबह 05:30 बजे पनवेल पहुंचेगी। यह ट्रेन यात्रियों के लिए सुविधाजनक और समयानुकूल सफर की सुविधा प्रदान करेगी। नवगछिया के सलाहकार सदस्य मुकेश राणा ने इस ट्रेन के परिचालन पर प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।
स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल

मुकेश राणा ने कहा कि इस ट्रेन के परिचालन से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी, खासकर उन यात्रियों को जो महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में यात्रा करना चाहते हैं। अमृत भारत एक्सप्रेस के नियमित संचालन से क्षेत्रीय परिवहन में तेजी आएगी और यात्री अधिक सुविधाजनक तरीके से सफर कर सकेंगे।
नवगछिया से होकर जाएगी ट्रेन

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन विभिन्न महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर चलेगी। इन स्टेशनों में कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव जंक्शन, भुसावल जंक्शन, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, जबलपुर, कटनी जंक्शन, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी जंक्शन, मेजा रोड, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पाटलिपुत्र जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन, हसनपुर रोड, खगड़िया, मानसी, नवगछिया, कटिहार जंक्शन, अलुआबाड़ी रोड जंक्शन, सिलीगुड़ी जंक्शन, बिन्नागुड़ी, और हासिमारा स्टेशन शामिल हैं।
सुविधाजनक यात्रा का होगा लाभ

यह ट्रेन यात्रियों को बेहतर सुविधाओं के साथ सफर करने का मौका प्रदान करेगी। ट्रेन में 11 सामान्य श्रेणी और 8 स्लीपर श्रेणी के आधुनिक कोच होंगे, जिससे यात्रा के अनुभव में सुधार होगा। इस ट्रेन के संचालन से न केवल यात्रा की गति बढ़ेगी, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक नई कनेक्टिविटी की शुरुआत भी होगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163918