search

ATM Card घर में भूल गए अब क्या करें, इन तरीकों से निकाल सकते हैं कैश; देखें डिटेल्स

cy520520 1 hour(s) ago views 56
  



नई दिल्ली। आज हमें कैश निकालने के लिए बैंक की लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ता। एटीएम के जरिए हम कभी भी कैश निकाल सकते हैं। लेकिन इसके लिए भी हमें एटीएम कार्ड की जरूरत पड़ती है। बहुत बार ऐसा होता है कि हमें अर्जेंट कैश की जरूरत पड़ जाए और एटीएम कार्ड न हो, तो ऐसे में आप अलग-अलग तरीके से कैश निकाल सकते हैं।   

सबसे पहले जानते हैं कि आधार कार्ड के जरिए आप कैश कैसे निकाल सकते हैं?
AePS Cash Withdrawal: कैसे निकाले पैसे?


  • स्टेप 1- सबसे पहले आपको अपने घर के पास मौजूद माइक्रो एटीएम में जाना होगा।

  • स्टेप 2- अब यहां आपको कई ऑप्शन दिखेंगे, इनमें से Cash Withdrawal का ऑप्शन चुनें।

  • स्टेप 3- इसके बाद यहां अपना पिन नंबर दर्ज करें।

  • स्टेप 4- फिर लोकेशन नंबर या एरिया का पिन कोड दर्ज करें।

  • स्टेप 5- अंत में आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।

  • स्टेप 6- इसके बाद फिंगरप्रिंट स्कैन करते ही आपको शॉ होगा कि आपका ट्रांजैक्शन पूरा हो चुका है।


आपको जो रसीद मिली है, इसे कलेक्ट कर लें।
कहां मिलता है Micro ATM?

आप Micro ATM जैसी सर्विस बीसी (Business Correspondent) से ले सकते हैं। ये बैंक का ही एजेंट होता है, जो ग्राहकों को जरूरी सर्विस प्रदान करता है।
कितना कर सकते हैं निकासी?

आप AePS प्रोसेस से एक दिन में कितना कैश निकाल पाएंगे, ये बैंक पर निर्भर करता है। हर बैंक ही अलग लिमिट हो सकती है।
QR स्कैन के जरिए भी निकाल सकते हैं पैसे

  • आजकल कई एटीएम में QR स्कैन की सुविधा मौजूद है। इसके जरिए भी आप कैश निकासी कर सकते हैं।  
  • इसके लिए सबसे पहले आपको एटीएम मशीन में ये देखना होगा कि QR स्कैन मौजूद है या नहीं
  • फिर आपको किसी भी यूपीआई ऐप के जरिए इसे स्कैन करना है।  
  • इसके बाद आपको यहां मांगी गई डिटेल्स और यूपीआई नंबर दर्ज करना है।  
  • इस तरह से आप आसानी से कैश निकासी कर सकते हैं।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161538