search

जम्मू-कश्मीर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि, चिकित्सा शिक्षा में बड़ा उछाल; सुपर-स्पेशियलिटी की 24 नई पीजी सीटों को मंजूरी

Chikheang 1 hour(s) ago views 371
  

सुपर-स्पेशियलिटी की 24 नई पीजी सीटों को मंजूरी (प्रतीकात्मक फोटो)



राज्य ब्यूरो, जम्मू। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की ओर से प्रदेश में 24 नई सुपर-स्पेशियलिटी स्नातकोत्तर (पीजी) सीटों को मंजूरी देने को स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू ने ऐतिहासिक बताया है। ये सीटें जीएमसी जम्मू, जीएमसी श्रीनगर और स्किम्स सौरा के लिए स्वीकृत की गई हैं।

मंजूर की गई सीटें कार्डियोलाजी, यूरोलाजी, पल्मोनरी मेडिसिन, मेडिकल गैस्ट्रोएंटेरोलाजी, पीडियाट्रिक सर्जरी, न्यूरो-एनेस्थीसिया, पीडियाट्रिक एवं नियोनेटल एनेस्थीसिया तथा क्लिनिकल इम्यूनोलाजी एवं रियूमेटोलाजी जैसे सुपर-स्पेशियलिटी विषयों में हैं।  

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह कदम जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य अवसंरचना और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह उपलब्धि उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार के स्वास्थ्य मानकों को बेहतर बनाने और उन्नत व विशेष चिकित्सा सेवाएं प्रदेश के भीतर उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

सुपर-स्पेशियलिटी पीजी सीटों की वृद्धि से न केवल युवा चिकित्सकों को स्थानीय स्तर पर उच्च प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा, बल्कि मरीजों को भी बेहतर और त्वरित विशेष उपचार सुलभ होगा। सुपर-स्पेशियलिटी सीटों का यह विस्तार प्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र को सुदृढ़ करने, मरीजों के बाहरी रेफरल को कम करने और घर के नजदीक उच्च गुणवत्ता वाला उपचार सुनिश्चित करने की व्यापक दृष्टि के अनुरूप है।

उन्होंने मेडिकल कालेजों के संकाय सदस्यों, प्रशासन और विभाग के निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एनएमसी मानकों के अनुरूप उनकी मेहनत के कारण यह स्वीकृति संभव हो पाई है। उन्होंने दोहराया कि सरकार चिकित्सा शिक्षा, अवसंरचना और मानव संसाधन विकास में निवेश को प्राथमिकता देती रहेगी ताकि जम्मू-कश्मीर के लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166018