search

रुद्रपुर जूता व्यापारी आत्महत्या प्रयास मामला: ध्रुव चावला गंभीर, पुलिस जांच जारी

LHC0088 1 hour(s) ago views 666
  

पुलिस सीडीआर रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। प्रतीकात्मक  



जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। आदर्श कालोनी निवासी जूता व्यापारी ने आत्महत्या के प्रयास मामले में पुलिस की जांच जारी है। इसके लिए

फिलहाल व्यापारी को मैक्स अस्पताल से वापस रुद्रपुर लाया गया है, यहां पर निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आत्महत्या के प्रयास से पहले ध्रुव ने खुद ही सीसीटीवी कैमरे बंद किया था और शीशे का दरवाजा अंदर से बंद कर शटर आधा गिराया था।

आदर्श कालोनी निवासी जूता व्यापारी ध्रुव चावला पुत्र अनिल चावला गुरुवार रात दुकान पर ही था। देर रात साढ़े नौ बजे के आसपास जब वह घर नहीं गया तो उसकी मां ने काल किया। इस दौरान ध्रुव ने बताया कि वह दुकान में अकेला है, कुछ देर बाद घर आ जाएगा। रात करीब सवा दस बजे के करीब जब उसकी मां एकता ने दोबारा काल किया तो काल नहीं उठा।

पौने 11 बजे के आसपास जब हरजिंदर अपने अन्य साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और शटर आधा खुला हुआ था अंदर से शीशे का दरवाजा बंद था। इस पर शीशे का दरवाजा खोला गया तो वह खून से लथपथ मिला था। इस पर उसे निजी अस्पताल से मैक्स अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया था।

शुक्रवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक पिस्टल, चार कारतूस और एक खाली कारतूस बरामद किया। तब उसके आत्महत्या का प्रयास और जानलेवा हमले की आशंका जताते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। शनिवार को गंभीर हालत में स्वजन मैक्स अस्पताल से वापस रुद्रपुर ले आए है। रुद्रपुर में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि ध्रुव का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आत्महत्या के प्रयास के कारणों की जांच की जा रही है। सीडीआर रिपोर्ट मिलने के बाद ही कारणों का पता चलेगा। बताया कि अब तक हुई जांच में पुष्टि हुई है कि ध्रुव ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया था।


यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में जूता व्यापारी को लगी गोली, पुलिस कर रही आत्महत्या और हमले की जांच

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में बुलडोजरों से हुआ सीएम धामी का स्वागत, देखते रह गए लोग
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163870