search

पंजाब के जालंधर में दर्दनाक हादसा, गड्ढों से उछलकर सड़क पर गिरा मासूम; हुई मौत

Chikheang 5 hour(s) ago views 77
  

गड्ढों के कारण गई बच्चे की जान (प्रतीकात्मक फोटो)



संवाद सूत्र, लोहियां। जालंधर-फिरोजपुर हाईवे पर लोहियां खास में शनिवार शाम करीब छह बजे गड्ढों के कारण एक मासूम की जान चली गई। थाना लोहियां की पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही ट्रक और स्कूटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल लोहियां खास में हाईवे पर पुल बनाने वाली कंपनी ने वन-वे ट्रैफिक के लिए दो सड़कें बनाई हैं, लेकिन इन सड़कों पर गड्ढे बहुत हैं। शाम को स्कूटर सवार सीतल सिंह अपने इकलौते बेटे पांच वर्षीय गुरजोत सिंह के साथ अपने गांव नवां पिंड खालीवाल जा रहा था।

इस दौरान गड्ढों के कारण स्कूटी से उछल कर बच्चा सड़क पर गिर गया और 14 टायरों वाले ट्रक (आरजे19-जीई-1835) के नीचे आ गया। पिता उसे उठाकर अस्पताल ले गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाबू राम नामक व्यक्ति ट्रक पर नासिक से प्याज लादकर जालंधर जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166075