search

शादी के 13 साल बाद मां बनेंगी Sargun Mehta? प्रेग्नेंसी की खबरों पर पहली बार एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

deltin33 4 hour(s) ago views 392
  

प्रेग्नेंसी की खबरों पर सरगुन का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्टार कपल रवि दुबे (Ravie Dubey) और सरगुन मेहता (Sargun Mehta) को लेकर हाल ही में एक खबर उड़ी कि दोनों पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सरगुन मेहता की प्रेग्नेंसी (Sargun Mehta Pregnancy) की खबरें आग की तरह फैल गईं। अब पहली बार एक्ट्रेस ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।

सरगुन मेहता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है और अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर उड़ रहीं अफवाहों पर फुल स्टॉप लगाया है। सरगुन का कहना है कि पिछले 2 सालों से उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें हैं।
प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर बोलीं सरगुन

बीते दिन शेयर किए गए एक पोस्ट में सरगुन मेहता ने कहा, “लगता है न्यूज को हमारी प्रेग्नेंसी के बारे में पिछले 2 साल से पहले पता है। उनके हिसाब से मैं प्रेग्नेंट हूं। यह एक लंबी प्रेग्नेंसी है! शांत हो जाओ और बेबुनियाद खबरें फैलाना बंद करो। इसके बारे में लिखने से पहले हमसे या हमारी टीम से पूछ लेने में ज्यादा समय नहीं लगेगा कि खबर असली है या नहीं।“

  
        View this post on Instagram

A post shared by Sargun Aradhana mehta (@sargunmehta)


सरगुन मेहता ने यह पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आपको प्रेग्नेंसी के बारे में कैसे पता चला जिसके बारे में मुझे और रवि को पता नहीं है? इसे रोको, प्लीज।“

यह भी पढ़ें- मां बनने वाली हैं टीवी की \“नागिन\“,शादी के डेढ़ साल बाद एक्ट्रेस न दी फैंस को खुशखबरी
रवि दुबे ने किया रिएक्ट

सरगुन मेहता के इस पोस्ट पर रवि दुबे ने हंसी वाली इमोजी के साथ कमेंट में लिखा, “कैप्शन।“ गौहर खान, अदा खान और बाकी सेलेब्स और फैंस ने भी सरगुन की बात पर सहमति जताई।

  
सरगुन मेहता-रवि दुबे की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ

सरगुन मेहता और रवि दुबे ने करीब चार साल तक डेटिंग के बाद साल 2013 में शादी रचा ली थी। सरगुन इस वक्त प्रोडक्शन और पंजाबी फिल्मों में एक्टिंग को लेकर बिजी हैं। वहीं, रवि जल्द ही रणबीर कपूर स्टारर रामायण में लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- आलीशान घर की मालकिन बनीं Tejasswi Prakash, मुंबई के पॉश एरिया में खरीदा इतने करोड़ रुपये का फ्लैट
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475013