search

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर रोडवेज बस ने केएमयू की बस को मारी टक्कर, यात्रियों में मची चीखपुकार

LHC0088 2026-2-22 06:56:40 views 1249
  

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर शनिवार को खैरना और छड़ा बाजार के समीप दुर्घटनाओं से मची अफरातफरी. Jagran



संवाद सूत्र, गरमपानी। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर शनिवार को खैरना और छड़ा बाजार के समीप दुर्घटनाओं से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही की कोई चोटिल नहीं हुआ। दुर्घटना से हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। खैरना पुलिस की टीम ने बमुश्किल यातायात सुचारू करवाया।

हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार दुर्घटना का कारण बनती जा रही है। आए दिन दुर्घटनाओं से यातायात भी प्रभावित होता जा रहा बावजूद तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने वाले वाहन चालक मनमानी पर आमादा है। शनिवार को पहला हादसा खैरना बाजार में दो वाहनों के ओवरटेक करने से सामने आया। आनंद बिहार, दिल्ली से अल्मोड़ा को जा रही रोडवेज बस ने केएमयू की बस में टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के टकराने की आवाज से बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

गनीमत रही की कोई यात्री चोटिल नहीं हुआ। दुर्घटना से हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। केएमयू व रोडवेज बस चालकों में आपस में तीखी बहस भी हुई। जाम लगने से बाजार में दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस व पीआरडी जवानों ने यातायात सुचारु करवाया। आवाजाही सुचारु होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। दूसरी दुर्घटना हाईवे पर ही छड़ा बाजार के समीप हुई।

हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर जा रहा पिकअप वाहन यूके001टीए 4225 का चालक प्रकाश अधिकारी वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन वाहन असंतुलित होकर बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जा रहे ट्रक यूके 05 सीए 2897 से जा भिड़ा टक्कर इतनी तेज थी की पिकअप वाहन ट्रक के एक हिस्से में फंस गया। दुर्घटना में पिकअप वाहन चालक प्रकाश घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची खैरना पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन के अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला। आवाजाही ठप होने से यात्री व पर्यटक भी परेशान हो गए। इस दौरान चौकी प्रभारी रमेश पंत, राजेंद्र सती, जगदीश धामी, दर्शन चौधरी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- काशीपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्राला ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पति की मौत

यह भी पढ़ें- जम्मू में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126